City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda- साढ़े पांच माह से बंधक युवती से दुष्कर्म, पुलिस ऩे अंततः कराया मुक्त…

  • रिपोर्ट – रबाब खान 

बांदा। साढे़ पांच माह पहले 22 अप्रैल को शाम 4 बजे शौच को गई अनुसूचित जाति की 23 वर्षीय युवती को दो सगे भाइयों सहित तीन युवक बोलेरो गाड़ी में उठा ले गए थे। अब पुलिस नें बांदा शहर के पास एक मकान से युवती को मुक्त कराकर बोलेरो गाड़ी कब्जे में ली। युवती का आरोप है कि आरोपियों को भी पुलिस ने पकड़ लिया था, लेकिन थाने से छोड़ दिया। पुलिस इससे इनकार कर रही है। दुष्कर्म, बंधक बनाने की रिपोर्ट दर्ज कर युवती का डाक्टरी परीक्षण कराया गया।

घटना बिसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। युवती और उसके परिजनों के अनुसार गांव के ही दो सगे भाइयों समेत तीन युवक उसे जबरन उठा ले गए थे। कई स्थानों पर अलग-अलग बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। युवती के पिता के मुताबिक वह थाना पुलिस से लगातार शिकायत करता रहा, लेकिन उसकी नहीं सुनी गई। आखिरकार पुलिस अधीक्षक के हस्तक्षेप के बाद बिसंडा थाना के एसआई हरिश्चंद्र शर्मा ने फोर्स के साथ बांदा शहर के कालूकुआं स्थित एक मकान में बंधक युवती को मुक्त कराया। घटना में इस्तेमाल बोलेरो गाड़ी भी कब्जे में ली ली।


मुक्त हुई युवती का आरोप है कि पुलिस ने उसकी तहरीर में हेराफेरी करके रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों को भी पकड़ा था लेकिन उनको थाने से ही छोड़ दिया है। जबकि थाना इंसपेक्टर ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया। विवेचना सीओ बबेरू कर रहे हैं।
दूसरी ओर बिसंडा थाना इंसपेक्टर नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी सगे भाई संजय व छोटा कुशवाहा पुत्रगण रामचरण निवासी करबई, देहात कोतवाली और शिवचरण के विरुद्ध धारा 344, 376 व 506 की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी फिलहाल फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

लोकसभा का चुनाव देश को सौ साल आगे ले जाएगा : डिप्टी सीएम बृजेश पाठक

City News Uttar Pradesh

बांदा में “बागवानी” से किसानों का मन होगा “बागवां”, मिलेगा “बम्फ़र” अनुदान

विधायक प्रकाश द्वारा नर्सिंग हास्टल का शिलान्यास: 906 लाख की हुई स्वीकृति

चित्रकूट मंडल रेल सेवा में लगेगें चार चाँद: 2,202 करोड़ से दौड़ेगी विकास की रेल

सेवा पखवाड़ा : डीएम नें रैली के माध्यम से दिया जल संचयन पर जोर

City News Uttar Pradesh

भाजपा नेत्री श्वेता की मौत : राजनीति में बढ़ता कद देख पति दीपक करता था प्रताड़ित, पत्नी के चरित्र को लेकर उठाता था सवाल, पिता बोले- दामाद को था डर कि कहीं विधायक व सांसद न बन जाए

ब्रेकिंग न्यूज़