City News Uttar Pradesh
विधायक प्रकाश द्वारा नर्सिंग हास्टल का शिलान्यास: 906 लाख की हुई स्वीकृति
उत्तर प्रदेश

विधायक प्रकाश द्वारा नर्सिंग हास्टल का शिलान्यास: 906 लाख की हुई स्वीकृति

  • विनोद मिश्रा

बांदा। विधायक प्रकाश द्विवेदी ने रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में बीएससी नर्सिंग के छात्रों के लिए अत्याधुनिक आवासीय हास्टल के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस योजना के तहत, 100 बेडेड का तीन खंडीय हास्टल बनाया जाएगा, जो कॉलेज परिसर में ही स्थापित होगा।

विधायक प्रकाश द्वारा नर्सिंग हास्टल का शिलान्यास: 906 लाख की हुई स्वीकृति

विधायक प्रकाश ने परियोजना का शुभारंभ करते हुए कहा कि “यह कदम दूर-दराज के छात्रों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। पढ़ाई में और अधिक ध्यान केंद्रित कर सकेंगे।”

विधायक प्रकाश द्वारा नर्सिंग हास्टल का शिलान्यास: 906 लाख की हुई स्वीकृति

विधायक प्रकाश नें बताया की इस परियोजना के लिए उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने 906.21 लाख रुपये की स्वीकृति दी है, जिसमें से 453.105 लाख रुपये की राशि पहले ही अवमुक्त की जा चुकी है। योजना के तहत ना केवल हास्टल का निर्माण होगा, बल्कि कॉलेज परिसर में सीसी रोड, इण्टरलाकिंग टाइल्स, रेन वाटर हार्वेटिंग, ट्रांसफार्मर, सीसीटीवी, हार्टीकल्चर और फायर फाइटिंग जैसे महत्वपूर्ण कार्य भी करवाए जाएंगे।

विधायक प्रकाश द्वारा नर्सिंग हास्टल का शिलान्यास: 906 लाख की हुई स्वीकृति

विधायक प्रकाश द्विवेदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का धन्यवाद करते हुए कहा, “हमारी भाजपा सरकार जनकल्याण के लिए काम कर रही है और इस परियोजना के माध्यम से हम छात्रों को एक ऐसा वातावरण देंगे, जो उनकी पढ़ाई के लिए जरूरी है।

विधायक प्रकाश द्वारा नर्सिंग हास्टल का शिलान्यास: 906 लाख की हुई स्वीकृति

शिलान्यास कार्यक्रम में नगर पालिका चेयरमैन मालती गुप्ता बासू, मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य सुनील कुमार कौशल, यूपीपीसीएल के परियोजना प्रबंधक अमर सिंह राठौर, विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ, पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित गुप्ता आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

फीवर नें जिला अस्पताल को किया फेल : ट्रामा सेंटर भी हाउस फुल

City News Uttar Pradesh

साथी संस्था की कारगुजारी से क्षेत्रवासी नाराज, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, जांच की मांग

City News Uttar Pradesh

अध्यक्ष मालती का ‘छाता अभियान’ बना जन चर्चा : दिलों में बस गई ‘मानवता’ की ‘ठंडी छांव’

City News Uttar Pradesh

Banda : आकड़ों की बेशर्मी !, अपर जिलाधिकारी नें मीडिया को सुनाई प्रगति के दावों की ‘कथा’ …

बिच्छू के काटने के बाद एंबुलेंस के इंतजार में मासूम की मौत: स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल

City News Uttar Pradesh

Banda : पांच अभियुक्तों को पुलिस ने असलहों और बाइक समेत दबोचा…

ब्रेकिंग न्यूज़