City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda- एमएलसी प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बना रही भाजपा

 

– तिंदवारी व बबेेरू सेक्टरों में हो रहे मतदाता सम्मेलन

बांदा । झांसी इलाहाबाद एमएलसी स्नातक क्षेत्र से भाजपा को पांचवी बार जिता कर इतिहास रचने की ओर अग्रसर भाजपा पोलिंग सेंटर स्तर पर स्नातक मतदाताओं के सम्मेलन आयोजित कर रही है इसी क्रम में आज बबेरू, तिंदवारी,जसपुरा तथा मटौंध पोलिंग सेंटरों सह स्नातक मतदाता सम्मेलन आयोजित किए गए। बबेरू तथा तिंदवारी पोलिंग सेंटर के स्नातक मतदाता सम्मेलनों में उत्तर प्रदेश सरकार की राज्य मंत्री नीलिमा कटियार मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहीं ।

भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद की अध्यक्षता तथा जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी के संचालन में तिंदवारी विकासखंड के पोलिंग सेंटर स्नातक मतदाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री नीलिमा कटियार ने सम्मेलन में उपस्थित सभी स्नातक मतदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि मतदान की तारीख से पूर्व हमें अपने लक्षित स्नातक मतदाताओं से तीन बार मिलना है। यह चुनाव व्यक्तिगत संपर्क का चुनाव है। 1 तारीख की मतदान वाली तारीख को ध्यान में रखते हुए हमें पूर्व योजना अनुसार पोलिंग एजेंट, बस्ता, मतदाता पर्ची को अंतिम रूप दे देना चाहिए। मतदाता सम्मेलन को क्षेत्रीय विधायक ब्रजेश कुमार प्रजापति, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य बीडी प्रजापति, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य पूर्व मंत्री अयोध्या प्रसाद सिंह तथा क्रांति परिषद सदस्य बलराम सिंह कछवाह ने भी संबोधित किया । यहां जिला महामंत्री विवेकानंद गुप्ता, रमेश चंद्र पांडे, राजू सिंह, देवा त्रिपाठी, अमित निगम, भानु प्रताप सिंह, कृष्ण कुमार शुक्ला, सत्येंद्र प्रताप सिंह, अतुल दीक्षित, डॉक्टर चंद्र श्रीवास्तव, अरुण सिंह पटेल, शिवसागर द्विवेदी, चंद्र भूषण सिंह पटेल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

बबेरू में क्षेत्रीय विधायक चंद्रपाल कुशवाहा, प्रांतीय परिषद सदस्य अजय सिंह पटेल, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय विक्रम सिंह ने संबोधित कर स्नातक मतदाताओं से डॉक्टर यज्ञदत्त शर्मा को प्रथम वरीयता मतदान करने की अपील की । इस अवसर पर विधानसभा संयोजक राम नरेश मिश्रा, मंडल अध्यक्ष राजा दीक्षित, विशेश्वर पांडे, सुधीर कुशवाहा, सुखदेव प्रसाद, मीना भारती, विनय तिवारी, राम प्रकाश गुप्ता, नीरज सिंह पटेल, राम प्रकाश साहू प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद सभी पोलिंग बूथों के स्नातक मतदाता सम्मेलनों में पहुंच कर सम्मेलनों की अध्यक्षता की जहां जसपुरा पोलिंग सेंटर के स्नातक मतदाता सम्मेलन में अखिलेश श्रीवास्तव तथा अखिलेश नाथ दीक्षित ने संबोधित किया। यहां राकेश सिंह चैहान, मंडल अध्यक्ष अनूप सिंह, राम प्रकाश सिंह ,अंकित तिवारी प्रमुख रूप से रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )

(सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा : दरिंदगी की दास्तां से कांपा दिल, छह साल की मासूम से दुष्कर्म …

बांदा पुलिस की अनोखी पहल: ई रिक्शा चालकों का सत्यापन शुरू

City News Uttar Pradesh

अखिलेश ने जारी किया घोषणा पत्र : महिलाओं को सरकारी नौकरी में 33 फीसदी आरक्षण देगी सपा, किसान को चार वर्ष में कर्ज मुक्त करने का वचन

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट की युवती पर युवक का मतातंरण कराने का आरोप, आरोपितों को गुरुग्राम से पकड़कर बांदा लाई पुलिस

City News Uttar Pradesh

सपा नें बांदा पालिका से गीता साहू का टिकट बदला ? रुचि त्रिपाठी को बनाया प्रत्याशी

महाकौशल एक्सप्रेस में आग की सूचना से मचा हड़कंप : बोगी में धुआं भरने के बाद सहम गए यात्री

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़