- विनोद मिश्रा
बांदा। भजपा में बांदा के विकास पुरुष औऱ पार्टी के थिंक टैंक की ख्याति अर्जित कर चुके विधायक प्रकाश दिवेदी प्रयागराज-झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत के लिये ऐसी राजनीतिक व्यूहरचना की है कि विपक्षी प्रत्याशियों के छक्के छूट गये हैं। यह कमाल कर दिखया है, सदर विधायक प्रकाश ऩे की स्नातक मतदाताओ के हृदय में भाजपा प्रत्याशी यज्ञ दत्त शर्मा का प्रकाश फैल गया है। पार्टी के पदाधिकारियो के साथ यज्ञ दत्त शर्मा के लिए प्रचार में जुटे प्रकाश दिवेदी विपक्षी प्रत्याशियों के सामने पहाड़ की तरह खड़े हो गये है!मतदाता सम्मेंलनो की ऐसी धूम भाजपा की मंडल स्तर पर है जिनमें मतदाताओ और रणनीति का आकर्षण समन्वय दिखाई देता है,जो स्नातक विधान परिषद चुनावों में पहले कभी नहीं दिखा।
इसी क्रम में कल बाँदा विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्र बिसण्डा एवं शहरी क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में सदर विधायक नें मतदाता के मतदान करनें की रणनीति को बहुत ही व्यावहारिकता के साथ अपने संबोधन में समझा कर राजनीतिक रणनीति की कुशलता का परिचय दिया। साथ ही लगातार मतदाताओं से अपील किया की भाजपा प्रत्याशी यज्ञदत्त शर्मा को ज्यादा से ज्यादा वोट कर इतिहास रच दें। कल के सम्मेलनों में उनके साथ सुशील द्विवेदी जिला संयोजक प्रवासी, जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद,जगराम सिंह जी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, अशोक त्रिपाठी जीतू भैया,संतोष गुप्ता पूर्व जिला अध्यक्ष , राजेश गुप्ता ,लवलेश सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष ,श्याम बाबू पाल मंडल अध्यक्ष बड़ोखर, उत्तम सक्सेना जिला सह संयोजक स्नातक एमएलसी, डॉ. बी डी प्रजापति सदस्य उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग, मंडल अध्यक्ष महुआ रामकृष्ण शुक्ला , रंजीत सिंह मंडल अध्यक्ष बिसंडा, पुष्कर , रजत सेठ, अनिरुद्ध दद्दा आदि कार्यकर्ता एवं जिला पदाधिकारी, समस्त मंडल के पदाधिकारी,समर्थक उपस्थित रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
(सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
