City News Uttar Pradesh
गांजे के खेत पर पुलिस ने मारा छापा : एक कुंतल से अधिक गांजा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार, एक मौके से हुआ फरार
उत्तर प्रदेश

गांजे के खेत पर पुलिस ने मारा छापा : एक कुंतल से अधिक गांजा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार, एक मौके से हुआ फरार

  • विनोद मिश्रा

बांदा। आपरेशन क्लीन के तहत नरैनी थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हांथ लगी है। जिसके तहत एक क्विंटल सात किलोग्राम अवैध गांजे के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। जबकि दूसरा अभियुक्त फरार हो गया है। पुलस के अनुसार अभियुक्तों द्वारा अपने खेत में बाड़े के अन्दर अवैध रुप से गांजे की खेती की जा रही थी। अभियुक्तों ने खेत में अन्य बड़ी फसलों के बीच अवैध रुप से गांजे के पौधे भी लगे पाये गये हैं। थाना नरैनी के पाड़ादेव से की अभियुक्त की गिरफ्तारी की गई है ।

गांजे के खेत पर पुलिस ने मारा छापा : एक कुंतल से अधिक गांजा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार, एक मौके से हुआ फरार
Police raid on ganja field: accused arrested with more than one quintal of ganja, absconded from one spot

जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अभियुक्तों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी नरैनी नितिन कुमार के निर्देश पर थाना नरैनी पुलिस द्वारा नरैनी क्षेत्र के ग्राम पाड़ादेव से एक क्विंटल सात किलोग्राम अवैध हरे गांजे के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि एक अभियुक्त मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है ।

गांजे के खेत पर पुलिस ने मारा छापा : एक कुंतल से अधिक गांजा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार, एक मौके से हुआ फरार
Police raid on ganja field: accused arrested with more than one quintal of ganja, absconded from one spot

गौरतलब हो कि थाना नरैनी पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम पाड़ादेव में कुछ लोगों द्वारा अवैध रुप से गांजे की खेती की जा रही है । सूचना का संज्ञान लेते हुए थाना नरैनी पुलिस द्वारा छापेमारी की गई तो पाया गया कि खेत में बाड़े के अन्दर अन्य बड़ी फसलों के बीच गांजे के पौधे लगे हुए है तथा दो व्यक्ति उसकी रखवाली कर रहे थे । मौके से एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि एक अभियुक्त मौका पाकर फरार हो गया । मौके से खेत में गांजे के हरे पेड़ भारी मात्रा में बरामद हुए हैं। जिसका वजन करने पर वह एक क्विंटल सात किलोग्राम था । गिरफ्तार अभियुक्त का नाम सीताराम कुशवाहा पुत्र महदी निवासी पाड़ादेव बताया गया है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जिलें में कोरोना संक्रमण से अधेड़ की मौत, तीन मिले पाजिटिव

City News Uttar Pradesh

अंकित गुप्ता के नेतृत्व में उमड़ा सैलाब: नगर में गूंजे चुनाव बदलाव के स्वर

City News Uttar Pradesh

जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश की ललकार: पिछड़ा वर्ग के अधिकारों से कोई समझौता नहीं

City News Uttar Pradesh

प्यास से तड़पते स्टेशन पर ‘सेवा का झरना’ फूटा: समाज को दी ‘राहत’ की असली मिसाल

सपा अंतर्कलह की शिकार : विधान सभा चुनाव में क्या होगा हाल ? …

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील नें लगाई चौपाल : समस्यायें दूर कर जनता को किया निहाल

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़