30.8 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
बाढ़ का असर : सब्जियों की कीमत पर आई बाढ़,चढ़े दाम
उत्तर प्रदेश

बाढ़ का असर : सब्जियों की कीमत पर आई बाढ़,चढ़े दाम …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा । केन व यमुना की बाढ़ से सब्जियों की कीमत में बाढ़ आ गई है। रसोई की थाली पर असर डाला है। क्षेत्र में नदी किनारे बोई जाने वाली सब्जी की बारी पानी में डूब सड़ गई। नतीजा, फुटकर में दाम चढ़ गए। सब्जी बेचकर परिवार चलाने वाले किसानों के सामने आफत खड़ी हो गई है।

हालांकि बाढ़ का पूरे जिले पर असर नहीं होने से दूसरी जगहों पर बोई जाने वाली सब्जी आने से अन्य जिलों की अपेक्षा कुछ राहत जरूर है। हरी सब्जी की हालत यह है कि किसी के भी दाम चालीस रुपये से कम नहीं हैं। सब्जी मंडी की अपेक्षा बस्तियों में फेरी लगाने वाले और चौराहों पर लगने वाले ठेलों में बारिश व बाढ़ का हवाला देकर मनमाने दाम वसूले जा रहे हैं।


केन और यमुना किनारे पड़ने वाले गांवों में कुछ किसान सब्जी बोते हैं। जिनकी फसल पूरी तरह डूब गई, जिससे सब्जी की बारी सड़ गई। सब्जी विक्रेता रामबहादुर ने बताया कि केन नदी के किनारे बारी लगाने वाले किसानों को नुकसान जरूर हुआ है, पर अन्य जगहों पर खेतों में बोई जाने वाली सब्जी अभी सुरक्षित है, जिससे दाम ज्यादा नहीं चढ़े हैं। यही वजह है कि करीब पंद्रह दिन पहले सब्जी जरूर महंगी थी। सब्जी दाम टमाटर 40,बैगन 50, लौकी 30, कद्दू 40, तरोई 40, भिडी 40,शिमला मिर्च 60,परवल 40,करेला 50 रुपए किलो बिक रहा है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में महिला की गला कसकर हत्या, पड़ोसी युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

City News Uttar Pradesh

विकास पर ‘डाका’:’ स्वच्छ योजना में ‘भ्रष्टाचार’ उजागर, फर्जीवाड़े से हड़कंप ?

मरने का शौक हो तो कातिल नहीं मिलता : इंस्टाग्राम में स्टेटस लगाकर युवक ने दी जान

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे उद्घाटन से पहले पर पुल से 40 फीट नीचे गिरी पेट्रोलिंग इनोवा कार, चार सुरक्षा कर्मी हुए घायल

City News Uttar Pradesh

कान्हा की गायों पर बज रही मौत की बांसुरी : तड़प- तड़प कर पांच पहुंची “प्रभु धाम”

City News Uttar Pradesh

खाकी पर दाग: ‘डिजिटल घूसकांड’ से हिला महकमा, कोतवाली प्रभारी ‘लाइन हाजिर’

ब्रेकिंग न्यूज़