24.4 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल : विकास की करेंगे बैटिंग !
उत्तर प्रदेश

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल : विकास की करेंगे बैटिंग ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल जिला पंचायत मद से जिले के विकास के अलावा पार्टी को मजबूत जामा पहनाने का ताना-बाना बुन रफ्ता-रफ्ता रफ्तार पकड़ने लगे हैं। उनहोने संकल्प लिया है की पार्टी की नीति सबका साथ-सबका विकास को वह अमली जामा पहनाने में अपने स्तर से कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे।


जिला पंचायत अध्यक्ष एक औपचारिक भेंट में दिल खोलकर बोले। भाजपा की प्रशंसा करते हुये कहा की इसी पार्टी में ऐसे उदाहरण हैं की एक अदना सा पार्टी का कार्यकर्ता उच्च पद तक पहुंच जाता है, जिसका मैं स्वयं उदाहरण हूँ।

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल
अपनी प्राथमिकता के संदर्भ में बताया की हमारी पार्टी की निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता दिवेदी नें क्षेत्र के विकास का जो कीर्तिमान स्थापित किया वह अतुलनीय है।

मैं भी उसी गति से विकास कार्यों की एक लंबी श्रंखला पेश करने का प्रयास करूंगा, समाज के अंतिम छोर पर खड़े दीन-हीन व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान थिरके तो समझूंगा की जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर मेरा निर्वाचन सार्थक हुआ।

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल : विकास की करेंगे बैटिंग !
अध्यक्ष सुनील पटेल नें कहा की मैं गंभीरता से अपने अधिकारों और कर्तव्यों अध्ययन कर रहा हूँ। मुझे बड़े भाई सदर विधायक प्रकाश दिवेदी, सांसद आरके पटेल, अन्य विधायक गण के अलावा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद सहित संगठन के सभी लोगों का सहयोग मिल रहा है।

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल : विकास की करेंगे बैटिंग !

जिला पंचायत द्वारा संचालित जिला परिषद कृषि महाविद्यालयके संदर्भ में कहा की वह निरन्तर प्रगति करें और आर्थिक दृष्टि से मजबूत हो।

शिक्षक और कर्मचारी कर्तव्य निष्ठ होकर कार्य करें औऱ वहाँ वेतन तथा मानदेय में आर्थिक रूप से खुशहाल हों। मानदेय में समानता हो इन सारी दिशाओं में गंभीर प्रयास होगा।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में आबकारी विभाग की ‘दबिश’ : शराब दुकानों के निरीक्षण से ‘हड़कंप’

City News Uttar Pradesh

दुधारू पशु हुये कंगाल : मौत नें कसा शिकंजा, पशुपालक कर रहे “हाय -राम” !

City News Uttar Pradesh

मतदान में बुजुर्ग नहीं होंगे परेशान: घर बैठे वह कर सकेंगे मतदान

प्रतिबंधित पालीथिन पर नहीं अंकुश: प्रशासन नें दे दी है खुली छूट ? पालिका असहाय

City News Uttar Pradesh

नेत्र ज्योति पर संकट के बादल: नहीं मिट रहा संकट औऱ पीड़ा

City News Uttar Pradesh

बांदा: काम में गड़बड़ी व लापरवाही सचिव को पड़ी भारी, मनरेगा डिप्टी कमिश्नर ने दिया कारण बताओ नोटिस

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़