25.9 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
दरभंगा एक्सप्रेस के दो डिब्बों में लगी भीषण आग: यात्रियों में मची अफरा-तफरी
उत्तर प्रदेश

दरभंगा एक्सप्रेस के दो डिब्बों में लगी भीषण आग: यात्रियों में मची अफरा-तफरी

  • ब्यूरो रिपोर्ट

इटावा। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर दिल्ली से दरभंगा जा रही 02570 दरभंगा क्लोन एक्सप्रेस के दो डिब्बों एस-1 व पार्सल डिब्बे में आग लग गई। आग लगने से अफरा-तफरा मच गई। यात्रियों ने ट्रेन से कूदकर अपनी जान बचाई। कुछ यात्रियों को चोटें भी आईं हैं।

दरभंगा एक्सप्रेस के दो डिब्बों में लगी भीषण आग: यात्रियों में मची अफरा-तफरी
Massive fire breaks out in two coaches of Darbhanga Express: Panic among passengers

आनन-फानन में ट्रेन को सराय भूपत रेलवे स्टेशन पर शाम करीब सवा पांच बजे रोका गया। रेलवे के अधिकारियों व कर्मचारियों सहित ग्रामीणों ने आग को बुझाने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। आसपास के ग्रामीण आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग की ट्रेनों को रोक दिया गया है।

उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित मालवीय ने बताया कि एस-1 कोच में आग लगी थी। सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। कोई जनहानि नहीं हुई है। आग कैसे लगी इसकी जांच होगी। थोड़ी ही देर में दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग सुचारू रूप से चालू कर दिया जाएगा। यात्रियों ने बताया कि डिब्बे में अचानक से तेज आवाज हुई और धुआं भर गया, उसके बाद आग लग गई।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में रेलवे ‘भूमि अधिग्रहण नीति’ से किसान ‘नाराज’ : जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

City News Uttar Pradesh

बांदा : खेत में अजगर मचा हड़कंप, शोरगुल सुनकर भागा …

आईफलू से रहे सावधान, जा सकती है आंखों की जान: डाक्टर अशोक

नसीमुद्दीन स‍िद्दीकी बोले-मुस्‍ल‍िमों ने मुलायम को दी मौलाना की पदवी… उन्‍होंने पीएम मोदी को दे द‍िया आशीर्वाद

City News Uttar Pradesh

महंत ओंकारदास का बड़ा संकल्प: मृत्यु के बाद भी करेंगे मानव सेवा

City News Uttar Pradesh

सीएम योगी ने हिंदुत्व का फूंका बिगुल: बोले- देश व सनातन धर्म के प्रति हो जाएं चौकन्ना, देश विरोधियों को होगा पहचानना

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़