29.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda- होशियार-होशियार:” नये कमिश्नर हैं असली चौकीदार”!

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। कमिश्नर को कमतर आंकने वाले हो जाये होशियार। नये कमिश्नर ने कमान संभालते पहली मंडलीय समीक्षा बैठक में अपने तेवर साफ कर समझा दिया की “हम हैं चौकीदार “। लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी देते हुए सभी कार्य नियमानुकूल करने के निर्देश दिए। कहा कि छूटे पात्र लोगों को पेंशन दिलाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। जितने लाभार्थियों के आवेदन पत्र लंबित हैं, उनका निस्तारण 31 जनवरी तक सुनिश्चित कराया जाए। ग्राम पंचायतों में कर्मचारियों के बैठने की व्यवस्था हो और दीवाल पर उनके नाम और मोबाइल नंबर दर्ज किए जाएं।


सर्किट हाउस सभागार में आयुक्त दिनेश कुमार सिंह ने विभिन्न विभागों की पहली समीक्षा बैठक ली। सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिए कि टीकाकरण के कार्य का प्रभावी रूप से पर्यवेक्षण कराया जाए। पर्यवेक्षण से संबंधित जो कर्मचारी सही ढंग से कार्य नहीं करें, उनका वेतन रोक दिया जाए। उन्होंने कहा कि गर्भवती माताओं की अधिक से अधिक डिलीवरी सरकारी अस्पतालों में कराई जाए और एएनएम व आशा नियमित रूप से संपर्क में रहें। जहां सरकारी अस्पतालों में डिलीवरी कम होगी उस क्षेत्र की जांच कराई जाएगी।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

किसानों का खजाना भरेगा खजूर : बड़े-बड़े बोलेंगे “जी हजूर”

City News Uttar Pradesh

डीएम दुर्गा शक्ति नें दी हिदायत : पोषण अभियान से मिटायें कुपोषण

अब स्मार्ट क्लास में पढ़ेंगी कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राएं

City News Uttar Pradesh

राधा की पूरी हुई आराधना: बुंदेलखंड के किसान की बेटी को यूपीएससी में मिली 7 वीं रैंक

City News Uttar Pradesh

नेशनल हेराल्ड विवाद गरमाया: भाजयुमो ने राहुल-सोनिया का फूंका पुतला, निष्पक्ष जांच की उठी मांग

बिजली विभाग को 27 अरब के ‘बोल्ट’ का झटका : ‘कोमा’ में पहुंच सी गई ‘हालत’

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़