City News Uttar Pradesh
ईद मिलादुन्नबी की तैयारियों पर खास चर्चा, कमेटी द्वारा सौंपी गईं जिम्मेदारियां
उत्तर प्रदेश

ईद मिलादुन्नबी की तैयारियों पर खास चर्चा, कमेटी द्वारा सौंपी गईं जिम्मेदारियां

  • विनोद मिश्रा

बांदा। इस्लामी कलेंडर के रबिअव्वल माह की 12 तारीख को मनाया जाने वाला ईद मिलादुन्नबी पर्व 16 सितंबर को मनाया जाएगा। इंसानियत का संदेश देने वाला यह त्योहार पैगंबर हजरत मोहम्म्द साहब की यौमे विलादत (जन्मदिन) पर मनाया जाता है।
मंगलवार को मर्दननाका मोहल्ला स्थित पठान बाबा दरगाह परिसर में शहर कमेटी की बैठक हुई। बैठक की सदारत करते हुए कमेटी के संरक्षक अबरार सिद्दीकी ने कहा कि इंसानियत का पैगाम देने वाले पैगंबर हजरत मोहम्म्द साहब की यौमे विलादत देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनियां में मनाया जाता है।

ईद मिलादुन्नबी की तैयारियों पर खास चर्चा, कमेटी द्वारा सौंपी गईं जिम्मेदारियां

पैगंबर साहब ने परेशान हाल लोगों की मदद करने, पड़ोसी का खासतौर पर ख्याल रखने और सभी मजहब के लोगों के साथ मिलजुलकर रहने का संदेश दिया है। अध्यक्ष हाजी गुफरान ने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को जुलूस की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। जिम्मेदारियां सौंपी। उन्होंने 16 सितंबर के दिन जश्ने ईद मिलादुन्नबी के जुलूस की तैयारी पर चर्चा की। वहीं 15 सितंबर की रात जश्ने चिरागा और सजावट की रूपरेखा भी बनाई।

ईद मिलादुन्नबी की तैयारियों पर खास चर्चा, कमेटी द्वारा सौंपी गईं जिम्मेदारियां

जुलूस के दौरान शासन और प्रशासन के गाइडलाइन की भी विस्तृत जानकारी कमेटी के सदस्यों को देते हुए उसका पालन करने की भी हिदायत दी गई। ज़ुलुसे मोहम्मदी के रास्तों को खूबसूरती से सजाया जाएगा। साथ ही अपने नबी की सीरत की लोगों को जानकारी देने के लिए एक तकरीर का भी आयोजन होगा। बैठक में कमेटी महासचिव मोहम्मद अलीम, मीडिया प्रभारी जुल्फिकार अहमद, सलमान, सानू, इदरीश, शीबू, मुस्लिम, इश्तियाक, मानू, वाजिद खान सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा: यह हुई कोई बात, लापरवाही पर पूरी चौकी डिस्चार्ज।

City News Uttar Pradesh

सांसद, विधायकों की बल्ले-बल्ले : इनकी मर्जी पर खर्च होगा खनिज खजाना …

एआरटीओ शंकर सिंह की कड़ी कार्रवाई: 10 ओवरलोड ट्रकों समेत 13 वाहनों को किया जब्त

बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर बुधवार रात बारह बजे से शुरू हो गया टोल वसूली

एसिड अटैक : बांदा में घर के बाहर खेलने पर विवाद इतना बढ़ा कि पड़ोसी ने तेजाब से कर दिया हमला, मां-बेटी झुलसी, हालत गंभीर …

City News Uttar Pradesh

सदर विधायक “प्रकाश दिवेदी गदगद” : कैंप कार्यालय में हुआ “भरत मिलाप”

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़