30.3 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
डीएम जे. रीभा 'प्रशासनिक जमीनी सच्चाई' देख 'भड़कीं' : लापरवाह अधिकारियों पर गिरी 'गाज'
उत्तर प्रदेश

डीएम जे. रीभा ‘प्रशासनिक जमीनी सच्चाई’ देख ‘भड़कीं’ : लापरवाह अधिकारियों पर गिरी ‘गाज

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले के बिसण्डा में ‘प्रशासनिक व्यवस्था की असलियत’ सामने आ गई है। ज़मीन पर हालात इतने खराब हैं कि न माताएं सुरक्षित हैं, न नवजात। न नगर में साफ़-सफाई है, न पानी। जब डीएम जे. रीभा ने बिना सूचना के निरीक्षण किया तो बिसण्डा के स्वास्थ्य विभाग और नगर पंचायत की “नाकामी की परतें खुलती चली” गईं। उनके निरीक्षण ने कई “सरकारी दावों की हकीकत उजागर” कर दी।

डीएम जे. रीभा 'प्रशासनिक जमीनी सच्चाई' देख 'भड़कीं' : लापरवाह अधिकारियों पर गिरी 'गाज'

मातृ-शिशु कल्याण केंद्र में गर्भवती महिलाएं उम्मीद लेकर पहुंचीं, पर यहां ना टेस्टिंग किट थी, ना बिजली, ना ही साफ-सुथरा माहौल। 6 महिलाएं तो जांच के इंतजार में बैठी थीं, लेकिन कर्मचारी अपने रवैये में लापरवाह। डीएम ने कड़ा रुख अपनाते हुए तुरंत फर्नीचर, लाइट और जांच किट की व्यवस्था के निर्देश दिए।

डीएम जे. रीभा 'प्रशासनिक जमीनी सच्चाई' देख 'भड़कीं' : लापरवाह अधिकारियों पर गिरी 'गाज'

प्राथमिक “स्वास्थ्य केंद्र का हाल तो और भी बुरा” निकला। महिलाओं की डिलीवरी के बाद 48 घंटे रखने का “सरकारी नियम हवा में उड़” रहा था। एचआरपी रजिस्टर अपडेट नहीं थे, स्टाफ नर्सों को जननी सुरक्षा योजना का सही ज्ञान तक नहीं। डीएम भड़क गईं और “लापरवाह नर्सों का वेतन रोकने के निर्देश” दिये।

डीएम जे. रीभा 'प्रशासनिक जमीनी सच्चाई' देख 'भड़कीं' : लापरवाह अधिकारियों पर गिरी 'गाज'

सरकार की “आधार फीडिंग योजना की भी हवा निकल” गई। गर्भवती महिलाओं की डिटेल मंत्रा ऐप में फीड नहीं थी। डीएम ने चेताया “डिजिटल सिस्टम की अनदेखी अब भारी पड़ेगी।”

डीएम जे. रीभा 'प्रशासनिक जमीनी सच्चाई' देख 'भड़कीं' : लापरवाह अधिकारियों पर गिरी 'गाज'

नगर पंचायत कार्यालय और एमआरएफ सेंटर का हाल देख “डीएम का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच” गया। नालियां जाम, कूड़ा बिखरा, पानी की आपूर्ति ठप सब कुछ अस्त-व्यस्त। डीएम ने ईओ को लताड़ते हुए कहा “वर्षा से पहले नाले न साफ हुए, तो कार्रवाई तय है”!

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : पुलिस ने हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल, घर में घुसकर मारपीट में वृद्ध की हुई थी मौत …

डीएम अनुराग हुए खफा : मुक्तिधामों के निरीक्षण में मिलीं खामियां

City News Uttar Pradesh

दरिंदगी : घर में घुस कर नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपित ने फिर हैवानियत का वीडियो किया वायरल …

City News Uttar Pradesh

Banda : कोरोना नें बंद कराई कमाई, करा रहा है विदाई ! …

City News Uttar Pradesh

भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक “जीतू” तालाब सफाई का करेंगे धमाल: ईओ को लिखा पत्र

City News Uttar Pradesh

शार्ट सर्किट से दुकान में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़