24.2 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
युवक ने कानून की उड़ाई धज्जियां: बंदूक से की हर्ष फायरिंग, वीडियो से हड़कंप
उत्तर प्रदेश

युवक ने कानून की उड़ाई धज्जियां: बंदूक से की हर्ष फायरिंग, वीडियो से हड़कंप

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। जिले में कानून की अनदेखी की तस्वीर सामने आई है। शहर कोतवाली क्षेत्र से वायरल हो रहे एक वीडियो ने न केवल पुलिस प्रशासन की सतर्कता पर सवाल खड़े कर दिए हैं, बल्कि आमजन की सुरक्षा व्यवस्था को भी कटघरे में खड़ा कर दिया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक दोनाली बंदूक से खुलेआम फायरिंग करता दिखाई दे रहा है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि युवक किसी गाने की धुन पर झूमते हुए हथियार से हर्ष फायरिंग कर रहा है। यह कृत्य न केवल गैरकानूनी है, बल्कि समाज में भय का माहौल पैदा करने वाला भी है।

युवक ने कानून की उड़ाई धज्जियां: बंदूक से की हर्ष फायरिंग, वीडियो से हड़कंप

यह घटना हर्ष फायरिंग पर शासन द्वारा लगाई गई रोक और पुलिस की गाइडलाइंस की खुली अवहेलना है। खास बात यह है कि युवक ने फायरिंग करते समय न सिर्फ वीडियो बनवाया, बल्कि उसे खुद ही सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय पुलिस हरकत में आ गई है। कोतवाली पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर लिया है और युवक की पहचान में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि वीडियो की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को चिन्हित कर गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस के अनुसार यह भी जांच की जा रही है कि युवक के पास मौजूद दोनाली बंदूक वैध थी या अवैध। साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर वीडियो किस मौके का है और इसे कहां शूट किया गया।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : हैवानियत की पराकाष्ठा, पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म कर हत्या …

सीएम योगी का प्रदेशवासियों को बड़ा उपहार : सिंगापुर की तर्ज पर लखनऊ में बनेगी देश की पहली नाईट सफारी

Mahoba : सिचाई विभाग के जूनियर इंजिनियर की कार से कुचलकर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के डेढ़ वर्ष के मासूम की मौत,अस्पताल में हंगामा …

City News Uttar Pradesh

शहर में बेलगाम ई-रिक्शा ने बिगाड़ी यातायात व्यवस्था: जिम्मेदार विभाग बने मूकदर्शक

पूर्व विधायक दलजीत सिंह नेत्र रोगियों के बनें मसीहा : मरीज कर रहे गुण गान

City News Uttar Pradesh

जांच टीम आ गई : अब “पर्दा उठेगा भेद खुल जायेगा “! …

ब्रेकिंग न्यूज़