City News Uttar Pradesh
प्रतिनिधि अंकित बासू 'नए साल' में देंगे 'तोहफा': बांदा वासियों को मिलेगी 'बड़ी राहत'
उत्तर प्रदेश

प्रतिनिधि अंकित बासू ‘नए साल’ में देंगे ‘तोहफा’: बांदा वासियों को मिलेगी ‘बड़ी राहत’

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। नववर्ष की दहलीज पर खड़े नगरवासियों के लिए नगर पालिका से ‘बड़ी राहत और बड़ा तोहफा’ मिलने जा रहा है। पालिका परिषद को पूरी तरह डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाने की दिशा में तेज़ी से काम चल रहा है, जिससे आने वाले समय में नागरिकों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए पालिका कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

प्रतिनिधि अंकित बासू 'नए साल' में देंगे 'तोहफा': बांदा वासियों को मिलेगी 'बड़ी राहत'

नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित बासू की सक्रिय पहल और दूरदर्शी सोच से यह परिवर्तन संभव होता नजर आ रहा है। पालिका के डिजिटाइजेशन कार्य दिसंबर में पूर्ण होते ही हाउस टैक्स जमा करना, नामांतरण कराना, विभिन्न प्रकार के आवेदन देना जैसी सुविधाएं पूरी तरह ऑनलाइन हो जाएंगी। इसका सीधा लाभ आम नागरिकों को मिलेगा। समय, पैसा और मेहनत तीनों की बचत होगी।

प्रतिनिधि अंकित बासू 'नए साल' में देंगे 'तोहफा': बांदा वासियों को मिलेगी 'बड़ी राहत'

अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित बासू ने बताया कि डिजिटाइजेशन के तहत मोबाइल नंबर लिंक करने की योजना भी लागू की जा रही है। इस व्यवस्था के लागू होते ही नगरवासियों को हाउस टैक्स से संबंधित नोटिफिकेशन सीधे उनके मोबाइल फोन पर प्राप्त होंगे। इसमें बकाया राशि, भुगतान की अंतिम तिथि और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां समय से मिल सकेंगी। अंकित बासू ने स्पष्ट किया कि यह पहल केवल सुविधा तक सीमित नहीं है, बल्कि नगर सेवाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। डिजिटल सिस्टम लागू होने से रिकॉर्ड सुरक्षित रहेगा, गड़बड़ी की गुंजाइश कम होगी और नागरिकों का भरोसा नगर पालिका पर और मजबूत होगा।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सीबीएसई बोर्ड परिणाम : बारिश के साथ बरसी मेधा, समर्थ्य ने किया जिला टॉप …

दीदी चली बूथ की ओर : समूहों की महिलाएं मतदाताओं को करेंगी जागरूक, बढ़ाएंगी मतदान ग्राफ

City News Uttar Pradesh

भाजपा के सेवा पखवाड़ा अन्तर्गत स्वास्थ केंद्रों पर परीक्षण शिवरों की मची धूम

City News Uttar Pradesh

“जीतू जी” का कारवां भाजपा को चारों सीटों पर जीत दिलाने की ओर !

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश द्विवेदी अस्वस्थ: नेताओं और कार्यकर्ताओं ने की कुशलक्षेम की कामना

बुंदेलखंड के सांसदों की ‘अग्नि परीक्षा’: क्या गूंजेगी ‘पृथक राज्य’ की मांग या रहेंगे ‘खामोश’ ?

ब्रेकिंग न्यूज़