28 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
खाद की कालाबाजारी में केंद्र प्रभारी हुए निलंबित, दर्ज हो सकती है एफआइआर
उत्तर प्रदेश

खाद की कालाबाजारी में केंद्र प्रभारी हुए निलंबित, दर्ज हो सकती है एफआइआर

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। खाद की कालाबाजारी करते पकड़े जाने पर सहकारी समिति के खाद विक्रेता को निलंबित कर दिया गया। एआर कोआपरेटिव ने मामले की जांच एडीसीओ को सौंपी है और दोषी पाए जाने पर एफआइआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। मुरवल सहकारी समिति से जुड़े बगेहटा बिक्री केंद्र पर जांच में 200 बोरी यूरिया खाद की कालाबाजारी का मामला सामने आया है।

खाद की कालाबाजारी में केंद्र प्रभारी हुए निलंबित, दर्ज हो सकती है एफआइआर
Center in-charge suspended in black marketing of fertilizers, FIR may be registered

मुरवल साधन सहकारी समिति का उप केंद्र बगेहटा का है। समिति के सचिव रामभवन यादव के पास मुरवल, बबेरू, करहुली सहित तीन समितियों का चार्ज है। मुरवल में खाद का वितरण न करके उपकेंद्र बगेहटा से खाद का वितरण किया जाता है। वितरण का कार्य सेल्समैन रजनीश को सौंपा गया है। डीएपी और यूरिया की खाद के लेकर क्षेत्र के किसान परेशान थे। समिति के अध्यक्ष ओंकार सिंह व किसानों ने खाद की समस्या को लेकर कई बार उच्चाधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन जवाब मिलता कि खाद की कोई कमी नहीं है। समिति अध्यक्ष को जानकारी मिली कि 21 दिसंबर को एक ट्रक में 550 बोरी यूरिया खाद बगेहटा आ रही है। अध्यक्ष कुछ किसानों को लेकर चुपके से खाद आने की रखवाली शुरू कर दी। जैसे ही खाद रात में पहुंची कि रात में ही सेल्समैन रजनीश ने 200 बोरी खाद दलालों के माध्यम से बेच दी।

अध्यक्ष ने उच्चाधिकारियों को शिकायत की तो जिला सहायक निबंधक सहकारिता राजेश कुमार व अपर जिला सहकारी अधिकारी कमलेश सिंह मौके पर पहुंचे। अध्यक्ष रामभवन यादव को मौके पर बुलाकर बोरियों की गिनती शुरू की गई। खाद ऐसे स्थान पर रखी गयी थी, जहां पर भूसा भरा हुआ था। काफी मशक्कत के बाद जब पूरी बोरियों की गिनती हुई तो मौके पर 300 बोरी यूरिया खाद निकली। अपर जिला सहकारी अधिकारी कमलेश सिंह ने बताया कि सेल्समैन को निलंबित करने के साथ अवैध तरीके से बेची गई 200 बोरी यूरिया खाद का पैसा भी जमा करा लिया गया है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंदिर के पुजारी की नुकीले हथियारों से गोद कर हत्या: गांव में सनसनी का आलम

पूर्व विधायक बृजेश प्रजापति की जमानत सुनवाई टली : बुधवार को अब होगी सुनवाई

यूपी : योगी सरकार स्वास्थ्य विभाग के सभी फ्रंटलाइन वॉरियर्स को देगी विशेष पैकेज, मानदेय में 25 % बढ़ोतरी …

City News Uttar Pradesh

ऑपरेशन में वसूली को लेकर सीएमएस और सर्जन भिडे: डॉक्टर का ब्लड प्रेशर बढ़ा

City News Uttar Pradesh

जलशक्ति मंत्री रामकेश निषाद नें कहा कौशल विकास योगी सरकार की प्रमुखता

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश द्वारा ‘शिक्षा’ को नई उड़ान: विद्यालय भवन के ‘लोकार्पण’ से बदली ‘तस्वीर’ !

ब्रेकिंग न्यूज़