28.2 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
वोट के जिन्ना को महापुरुष बताने वाले ओसामा को दे सकते हैं पिता का दर्जा
उत्तर प्रदेशराजनीति

वोट के लिए जिन्ना को महापुरुष बताने वाले ओसामा को दे सकते हैं पिता का दर्जा

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। प्रदेश सरकार के नागरिक उड्डयन व अल्पसंख्यक मंत्री नंद गोपाल नंदी ने यहां कहा कि सपा के अखिलेश जिन्ना को महापुरुष बताते हैं। वह कभी ओसामा को अपने पिता का भी दर्जा दे सकते हैं। उन्होंने सपा और बसपा प्रमुखों पर खूब तंज कसा।
जिला पंचायत सभागार में शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे पहुंचे उड्डयन मंत्री नंद गोपाल नंदी ने कानपुर में आठ जनवरी को होने वाले एकता दिवस को लेकर भी चर्चा की।

वोट के जिन्ना को महापुरुष बताने वाले ओसामा को दे सकते हैं पिता का दर्जा
Those who call Jinnah a great man of votes can give father status to Osama

साथ ही कहा कि इसे सफल बनाने की जिम्मेदारी आप सबकी है। इसलिए व्यापारियों का कोई भी वाहन गैराज में न खड़ा रहे। सभी कानपुर के आगाज (एकता) कार्यक्रम में शामिल हों। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और बसपा व सपा पर जमकर निशाना साधा।

वोट के जिन्ना को महापुरुष बताने वाले ओसामा को दे सकते हैं पिता का दर्जा
Those who call Jinnah a great man of votes can give father status to Osama

कहा कि प्रदेश सरकार अच्छा का काम कर रही है । उन्होंने कहा कि देश को विश्व गुरु बनाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी योजनाओं की सौगात दे रहे हैं। कानपुर में मेट्रोरेल का उद्घाटन किया। प्रयागराज में इलेक्ट्रिक बसें चलाई जा रही हैं। साथ ही उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि अखिलेश यादव के बारे में कोई भी बात करना उचित नहीं समझता। कई बातें है जो उनकी संवेदन हीनता को दर्शाती है। टोंटी वाली बात आये तो लोग अपने आप अखिलेश यादव का नाम ले लेते है। अखिलेश यादव वैक्सीन को लेकर भ्रम फैला रहे थे। मुलायम सिंह यादव ने ही इस भ्रम को दूर कर दिया।

वोट के जिन्ना को महापुरुष बताने वाले ओसामा को दे सकते हैं पिता का दर्जा
Those who call Jinnah a great man of votes can give father status to Osama

उन्होंने कहा कि सपा ने वोट के लालच में जिन्ना को राष्ट् का महापुरूष बना दिया। वह अब ओसामा बिन लादेन को पिता का भी दर्जा दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि सपा के आजम खां हों या कांग्रेस के नसीमुद्दीन सिद्दीकी सभी ने मुसलिमों के साथ धोखा किया है। भाजपा ने ही उनका विकास किया है। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम को 15 वर्ष बाद चालू कर मुस्लिम बच्चों को आगे बढ़ाया है। कहा कि पीएम मोदी देश को विश्व गुरु बनाना चाहते हैं। उन्होंने कानपुर में मेट्रो रेल सहित बहुत सारी योजनाओं का लोकार्पण किया गया। पूरे देश में हवाई कनेक्टविटी व रोड की कनेक्टविटी की जा रही है। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल, व्यापारी नेता मनोज जैन, पूर्व चेयरमैन विनोद जैन, सुमित, नीतेश, मनीष आदि मौजूद रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

किसान यूनियन नें बैठक कर दी चेतावनी : समस्यायें न निपटी तो फूंकेंगे आंदोलन का विगुल

क्रिकेट टूर्नामेंट में मंत्री रामकेश की धमाकेदार बैटिंग: युवाओं को खेल के प्रति किया प्रेरित

City News Uttar Pradesh

भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें नये प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह को दी बधाई

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड की ‘रेल व्यवस्था’ को ‘नया पंख’: ‘दोहरी लाइन’ निरीक्षण पूरा, हाई-स्पीड दौड़ी ट्रेन

City News Uttar Pradesh

तलाशी के साथ सम सेमेस्टर की हुई परीक्षा: काफी परीक्षार्थियों नें कसा किनारा

बांदा में नौकरशाही बेलगाम: एमएलसी नें लगाई फटकार, अधिकारियों नें मांगी क्षमा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़