28 C
Lucknow
August 26, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda- मेडिकल कालेज में एमबीबीएस पांचवे सत्र की मंजूरी अगले माह !

 

  • रामबाबू निषाद

बांदा। मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) ने वर्ष 2019-20 सत्र में 19 कमियों के चलते एमबीएसएस कक्षाओं की अनुमति नहीं दी थी। इस कारण वर्ष 2020-21 सत्र में कोई दाखिला नहीं हो सका था। मेडिकल कालेज प्रशासन ने फैकल्टी को छोड़कर अन्य 18 कमियां दूर करके एमसीआई को अवगत करा दिया। अक्तूबर में मान्यता मिलने के आसार है।

एमसीआई ने जो कमियां बताईं थीं, उनमें वेंटीलेटर, वार्ड, मैन पावर, इक्वीपमेंट, सीनियर रेजीडेंट, नर्सिंग स्टाफ, फैकल्टी, स्टाफ-स्टूडेंट कैंटीन आदि शामिल हैं। प्रिंसिपल डॉ. मुकेश यादव ने बताया कि फैकल्टी में 19 पद सृजित नहीं हैं। इनका सृजन शासन स्तर से होना है। शासन से इन पदों पर भर्ती का अनुरोध किया गया है। उम्मीद जताई कि 5वें सत्र 2020-21 के लिए एमबीबीएस में 100 सीटों पर प्रवेश की अनुमति 15 अक्तूबर तक मिल जाएगी। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में तीन सदस्यीय एमसीआई टीम ने संतोष जताया है।

केजीएमयू से मिली स्नातकोत्तर की अनुमति

राजकीय मेडिकल कॉलेज, लखनऊ के किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) से संबद्ध है। यूनिवर्सिटी ने यहां चार विषयों में स्नातकोत्तर डिग्री की अनुमति दी है।
फिलहाल स्नातकोत्तर (पीजी-एमडीएमएस) में 20 सीटों पर ही प्रवेश की स्वीकृति दी गई है। यूनिवर्सिटी स्तर से एमसीआई को बांदा मेडिकल कालेज को स्नातकोत्तर की मान्यता देने संबंधी अनुरोध पत्र भेजा गया है। प्रिंसिपल ने बताया कि 2.20 लाख रुपये शुल्क में स्नातकोत्तर की डिग्री मिलेगी।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

न्यायालय के आदेश पर वरिष्ठ लेखाधिकारी के खिलाफ छेड़खानी की रिपोर्ट हुई दर्ज

पूर्व विधायक दलजीत की अपील: जनता भाजपा को दिलाये जीत

City News Uttar Pradesh

दिल दहलाने वाला हादसा : युवक को 50 मीटर तक घसीटता ले गया वाहन, हुई दर्दनाक मौत

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश औऱ विधायक प्रकाश मुख्यालय को बना रहे ब्यूटीफुल: किया भूमि पूजन

City News Uttar Pradesh

किसानों का नहीं जगा रुझान : नहीं होगी “कठिया गेहूं” की “बहार” !

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड होगा पानीदार, कोई घर नहीं रहेगा प्यासा : जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़