30.8 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
न्यायालय के आदेश पर वरिष्ठ लेखाधिकारी के खिलाफ छेड़खानी की रिपोर्ट हुई दर्ज
उत्तर प्रदेश

न्यायालय के आदेश पर वरिष्ठ लेखाधिकारी के खिलाफ छेड़खानी की रिपोर्ट हुई दर्ज

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। एक माह पूर्व हुए छेड़खानी के मामले पर जब पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो पीड़िता ने न्यायालय में अर्जी दी। न्यायाल के आदेश पर गुरुवार को पुलिस ने नगर पंचायत तिंदवारी के लेखाधिकारी के खिलाफ छेड़खानी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच सीओ सदर करेंगे। तिंदवारी नगर पंचायत में तैनात महिला सफाई कर्मी 27 जनवरी को दोपहर सफाई कर रही थी।

न्यायालय के आदेश पर वरिष्ठ लेखाधिकारी के खिलाफ छेड़खानी की रिपोर्ट हुई दर्ज
On the order of the court, a report of molestation was filed against the senior accountant.

महिला का आरोप था कि लेखाधिकारी ने उसके साथ छेड़खानी की है। विरोध करने पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया गया। महिला ने घटना की जानकारी पुलिस को दी थी। लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की। मजबूर होकर महिला ने 156(3) के तहत न्यायालय में अर्जी दी थी। अदालत ने सुनवाई के बाद उक्त लेखाधिकारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए थे। तिंदवारी थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर गुरुवार को लेखाधिकारी राजनारायण सिंह के खिलाफ छेड़खानी समेत एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच क्षेत्राधिकारी को सौंपी गई है। उधर आरोपी लेखाधिकारी का कहना है कि ईओ ने महिला सफाई कर्मी द्वारा काम न किए जाने पर नोटिस दी थी। उसी खुन्नस में उसने 27 जनवरी को कार्यालय में हंगामा किया था। उन्होंने कहा कि लगाए गए आरोप गलत और निराधार हैं।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बाबा की हत्या में नाती को हुई आजीवन कारावास, शराब के लिए पैसे न देने पर कुल्हाड़ी से काट दी थी गर्दन

City News Uttar Pradesh

Banda : ग्राम पंचायत मुरवल, वैक्सीनेशन के प्रति दिखा उत्साह ! …

Banda : पंचायत चुनाव, गांवों में निकल रहा नाइट कर्फ्यू का दम ….

चोरी की वारदातों के गिरोह पर पुलिस का शिकंजा: तमंचे, मोबाइल, नकदी सहित तीन गिरफ्तार

मनरेगा की दुखदाई कथा : भुगतान पर “कन्नी”, तो बन गये “बेगाने”

City News Uttar Pradesh

घर-घर अब बुझेगी प्यास की तड़पन : नल तेजी से करेंगे “जलतर्पण” …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़