26.6 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

बांदा : प्रमुख सचिव एंव नोडल अधिकारी नें परखा विकास कार्य…

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा । जिले के नोडल अधिकारी व नमामि गंगे व ग्रामीण जल आपूर्ति प्रमुख सचिव अनुराग श्रीवास्तव ने सोमवार को यहां गांवों में जाकर विकास कार्यों की हकीकत देखी। पपरेंदा में गोशाला में और अच्छीअव्यवस्था के निर्देश दिए। लामा गांव में विद्यालय का निरीक्षण किया। ऑपरेशन कायाकल्प से जल्द कार्य पूरे कराने के निर्देश दिए। मंडी समिति स्थित खरीद केंद्रों में स्थिति देखी और किसानों से बातचीत की। भुगतान में लापरवाही पर संबंधितअफसरों की क्लास ली।


प्रमुख सचिव अनुराग श्रीवास्तव सोमवार को दोपहर बाद करीब तीन बजे यहां पहुंचे। सर्किट हाउस में कुछ देर रुकने के बाद वह निरीक्षण में निकल पड़े। उनका जिले में तीन दिवसीय दौरा है। हालांकि वह 27 को यहां नहीं पहुंच सके। सोमवार को उन्होंने ग्राम पंचायत लामा के पंचायत भवन में चौपाल लगाई। ग्रामवासियों से गांव में हुए विकास कार्यों की जानकारी ली। गांव में विकास कार्यों का भौतिक सत्यापन भी किया। उन्होंने क्षेत्रीय लेखपाल राकेश कुमार से वरासत समय से दर्ज करने की जानकारी ली। निर्देश दिए कि शासन के निर्देशानुसार समय से वरासत दर्ज कराएं। ग्राम पंचायत लामा में होरीलाल प्रजापति ने प्रमुख सचिव से मनरेगा से किए गए कार्यों का भुगतान न होने की शिकायत की। इस पर उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने इसके बाद प्राथमिक विद्यालय लामा का भी निरीक्षण किया। बीएसए से ऑपरेशन कायाकल्प में हुए कार्यों की जानकारी ली। धीमी प्रगति पर कड़ी नाराजगी जताई। इसके बाद प्रमुख सचिव ने पपरेंदा पंचायत स्थित गोशाला का निरीक्षण किया। यहां सर्दी में ठिठुर रहे गोवंशों को लेकर कड़ी नाराजगी जाहिर की। ग्राम पंचायत सचिव को निर्देश दिए की गोशाला में सभी व्यवस्थाएं तत्काल की जाएं। नोडल अधिकारी ने शाम को मंडी समिति स्थित धान खरीद केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान किसानों ने प्रभारी की मनमानी की शिकायत की। भुगतान में विलंब पर नाराजगी जाहिर की। कहा कि निर्धारित अवधि तीन दिन में किसानों का भुगतान कराएं। उन्होंने धान बेंच चुके जारी के किसान दिनेश कुमार नायक से फोन वार्ता की। उनके साथ जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह, सीडीओ हरिश्चंद्र वर्मा, बीएसए हरिश्चंद्रनाथ, डीएसटीओ संजीव बघेल आदि मौजूद रहे।


( शरद मिश्रा- संपादक )
(सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश नें पार्टी जनों में भरा जोश:सदस्यता कार्यशालाओं की मचा दी धूम

विधायक प्रकाश नें ऊर्जा मंत्री को बताया : बिजली आपूर्ति हो गई है सत्यानाश !

City News Uttar Pradesh

पितृ विसर्जनी आमावस्या को तर्पण कर पितरों को दी गई विदाई: चित्रकूट में लगा जमघट

City News Uttar Pradesh

Banda : डीएम ने दिये निर्देश, जल संरक्षण के लिए स्थापित होगा कंट्रोल रूम, 24 घंटे लगेगी ड्यूटी …

City News Uttar Pradesh

Banda : पूर्व मंत्री विवेक सिंह की पत्नी मंजुला संभालेगी पति की राजनीतिक विरासत, सपा से लड़ेगी चुनाव ! चर्चा गर्म…

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश ‘लोकतंत्र’ को कर रहे मजबूत : बूथ स्तर पर ‘मतदाता सूची’ की खुद की समीक्षा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़