24.2 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
हनुमंत कथा की 'भव्य' कलश यात्रा: उमड़ा 'आस्था' का सैलाब, जय श्रीराम से 'गूंजा' शहर
उत्तर प्रदेश

हनुमंत कथा की ‘भव्य’ कलश यात्रा: उमड़ा ‘आस्था’ का सैलाब, जय श्रीराम से ‘गूंजा’ शहर

हनुमंत कथा की 'भव्य' कलश यात्रा: उमड़ा 'आस्था' का सैलाब, जय श्रीराम से 'गूंजा' शहर

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। जिले की धरती गुरुवार को “धर्म, आस्था और भक्ति” के “महासागर” में डूबी नजर आई, जब बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा से पूर्व शहर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। श्रद्धा, उल्लास और “जय श्रीराम के गगनभेदी” नारों के बीच निकली इस यात्रा में “जनसैलाब” उमड़ पड़ा।

हनुमंत कथा की 'भव्य' कलश यात्रा: उमड़ा 'आस्था' का सैलाब, जय श्रीराम से 'गूंजा' शहर

कलश यात्रा का शुभारंभ रामलीला मैदान से हुआ, जहां विधिवत पूजन-अर्चन के बाद श्रद्धालु सिर पर कलश धारण कर आगे बढ़े। गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़े, शंखध्वनि और भक्ति गीतों के साथ निकली यह यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए राइफल क्लब मैदान पर संपन्न हुई। लगभग एक किलोमीटर लंबी इस यात्रा में केसरिया ध्वजों की लहर, श्रद्धालुओं की कतारें और जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा शहर “राममय” हो उठा।

हनुमंत कथा की 'भव्य' कलश यात्रा: उमड़ा 'आस्था' का सैलाब, जय श्रीराम से 'गूंजा' शहर

कलश यात्रा में शामिल महिलाओं की आस्था देखते ही बन रही थी। सिर पर कलश, मुख पर श्रद्धा और मन में भक्ति लिए महिलाएं अनुशासनबद्ध ढंग से यात्रा में आगे बढ़ती रहीं। जगह-जगह श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की गई, वहीं सामाजिक संगठनों और व्यापारियों द्वारा जलपान व शरबत की व्यवस्था की गई। पूरे मार्ग पर भक्ति और सेवा का अनुपम दृश्य नजर आया।

हनुमंत कथा की 'भव्य' कलश यात्रा: उमड़ा 'आस्था' का सैलाब, जय श्रीराम से 'गूंजा' शहर

इस अवसर पर जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी विशेष रूप से मौजूद रहे। दोनों जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए आयोजन को भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को जोड़ने, सकारात्मक ऊर्जा फैलाने और युवाओं को संस्कारों से जोड़ने का कार्य करते हैं।

हनुमंत कथा की 'भव्य' कलश यात्रा: उमड़ा 'आस्था' का सैलाब, जय श्रीराम से 'गूंजा' शहर

उल्लेखनीय है कि आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा 16 से 20 मई तक शहर के मवई बाईपास मैदान में आयोजित होगी। कथा के आयोजन की जिम्मेदारी “भाजपा नेता एवं बुंदेलखंड यूथ फाउंडेशन के संस्थापक” प्रवीण सिंह ने संभाली है, जिनके नेतृत्व में आयोजन को “भव्य बनाने की व्यापक तैयारियां” की गई हैं।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : सूबे में कांग्रेस की सत्ता आई तो युवाओ को मिलेगी नौकरियां…

City News Uttar Pradesh

मंडलायुक्त बालकृष्ण दंग एवं नाराज : जल जीवन मिशन में नहीं हो रहा ठीक काम

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट: 56 किलो गांजे के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, यूपी के अन्य जिलों में करते थे सप्लाई

City News Uttar Pradesh

टप्पेबाज गैंग चढ़ी कानून के हत्थे: मां-बेटे को बनाया था शिकार, जेवर, तमंचा और कारतूस बरामद

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड विकास बोर्ड के अध्यक्ष ने कान्हा गोशाला का किया औचक निरीक्षण, केयरटेकर से ली व्यवस्थाओं की जानकारी

City News Uttar Pradesh

रोडवेज में 350 महिला परिचालक ने ‘संभाली’ कमान: पुरुषों का ‘गढ़’ टूटा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़