29.2 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
टप्पेबाज गैंग चढ़ी कानून के हत्थे: मां-बेटे को बनाया था शिकार, जेवर, तमंचा और कारतूस बरामद
उत्तर प्रदेश

टप्पेबाज गैंग चढ़ी कानून के हत्थे: मां-बेटे को बनाया था शिकार, जेवर, तमंचा और कारतूस बरामद

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। दिनदहाड़े महिला से डेढ़ लाख के जेवर उड़ा ले जाने वाले ‘शातिर अपराधियों को आखिरकार पुलिस ने घेर’ ही लिया। महिला और मासूम बेटे को निशाना बनाकर की गई इस टप्पेबाजी की वारदात ने न सिर्फ पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए थे, बल्कि जिले की सुरक्षा व्यवस्था को भी कटघरे में खड़ा कर दिया था। लेकिन पांच दिन की सघन छानबीन और सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच के बाद पुलिस ने इस हाई-प्रोफाइल टप्पेबाजी कांड का पर्दाफाश कर दिया।

टप्पेबाज गैंग चढ़ी कानून के हत्थे: मां-बेटे को बनाया था शिकार, जेवर, तमंचा और कारतूस बरामद

थाना अतर्रा कस्बे के बस स्टैंड पर दामूगंज की रहने वाली पीड़िता शांति देवी जब बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रही थीं, तभी टप्पेबाज गिरोह ने चालाकी से उनके जेवर उड़ा लिए। घटना के बाद पूरे कस्बे में ‘अफरा-तफरी’ मच गई थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले और चोरों की तलाश में दो टीमें तैनात की थीं।

टप्पेबाज गैंग चढ़ी कानून के हत्थे: मां-बेटे को बनाया था शिकार, जेवर, तमंचा और कारतूस बरामद

पुलिस क्षेत्राधिकारी अतर्रा प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विनय सिंह परमार निवासी भट्टा गांव, थाना सदर बाजार, झांसी और शंकर सिंह सोलंकी निवासी बिजपुर, थाना जगदीशपुरा, आगरा के रूप में हुई है। इनके पास से चोरी गए सोने के जेवर, 200 रुपये नकद, एक तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं।

टप्पेबाज गैंग चढ़ी कानून के हत्थे: मां-बेटे को बनाया था शिकार, जेवर, तमंचा और कारतूस बरामद

सीओ प्रवीण यादव ने बताया कि दोनों आरोपी अंतरजनपदीय टप्पेबाज गिरोह से जुड़े हैं और पूर्व में भी ऐसे अपराध कर चुके हैं। अब पुलिस इनके नेटवर्क और अन्य साथियों की तलाश में जुट गई है। खुलासे के लिए गठित पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार, एसआई शिवकुमार, दीपक सैनी, आरक्षी शुभम सिंह, विजय, अंकित और विश्वनाथ ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी: शिक्षकों के बाद अब छात्रों की अटेंडेंस के बदले नियम, शिक्षा विभाग ने जारी किए निर्देश

City News Uttar Pradesh

Banda : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कोविड 19 का हुआ ड्राई रन…

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील समस्या निदान का बांट रहें हैं मेवा : ग्रामीणों की हो रही है सेवा

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें तन -मन एवं श्रम कमल खिलाने के लिये किया समर्पित

City News Uttar Pradesh

डेढ़ दर्जन परीक्षा केंद्रों में अभ्यर्थियों ने दी टीईटी परीक्षा, नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए सचल दल करते रहे निगेहबानी

City News Uttar Pradesh

बिजली विभाग की मेहरबानियां : बिल बोझ उतारेगा, शुक्रिया- शुक्रिया …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़