23.9 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
रिश्तों की दरार ने तोड़ा हौसला: प्यार में मिली तन्हाई, और डॉक्टर ने खत्म की ज़िंदगी की
उत्तर प्रदेश

रिश्तों की दरार ने तोड़ा हौसला: प्यार में मिली तन्हाई, और डॉक्टर ने खत्म की ज़िंदगी की कहानी

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। पति-पत्नी के ‘रिश्ते में कड़वाहट’ कभी-कभी ऐसा ‘ज़हर घोल’ देती है जो इंसान को ‘ज़िंदगी से ही विमुख’ कर देता है। ऐसा ही एक हृदयविदारक मामला सामने आया है कालिंजर थाना क्षेत्र के कटरा गांव से, जहाँ बीएएमएस डॉक्टर रघुवंश प्रसाद वर्मा ने पारिवारिक कलह से टूटकर भूरागढ़ रेल पटरी पर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।

रिश्तों की दरार ने तोड़ा हौसला: प्यार में मिली तन्हाई, और डॉक्टर ने खत्म की ज़िंदगी की

मूल रूप से कटरा गांव निवासी रघुवंश वर्मा पिछले कुछ वर्षों से निजी चिकित्सक के रूप में कार्यरत थे। उनकी शादी अतर्रा क्षेत्र की महिला रेखा से हुई थी, लेकिन पिछले दो वर्षों से दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंध चल रहे थे और वे अलग रह रहे थे। रघुवंश कालू कुआं मोहल्ले में किराये के मकान में अकेले रहते थे। पुलिस व परिजनों के मुताबिक, सोमवार को रघुवंश अपने भांजे चुन्नू से मिलने भूरागढ़ पहुंचे थे। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने उन्हें रेलवे ट्रैक पर मोबाइल पर बात करते देखा, लेकिन इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, उन्होंने सामने से आती ट्रेन के आगे छलांग लगा दी।

महोबा : जेल निर्माण में लगे श्रमिक की चौथी मंजिल से गिरकर मौत, पैर फिसलने से हुई घटना

घटना की सूचना चरवाहों ने परिजनों को दी। मौके पर पहुंची मटौंध पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया कि घटना से पूर्व मृतक मोबाइल पर किसी से बात कर रहे थे और नशे की लत में भी संलिप्त थे। यह आत्महत्या मानसिक तनाव और पारिवारिक कलह का परिणाम प्रतीत हो रही है। डॉक्टर रघुवंश के दो छोटे पुत्र हैं, जो फिलहाल उनकी मां के साथ अतर्रा में रहते हैं। उन्होंने पहले गिरवां में क्लिनिक और बाद में मेडिकल कॉलेज के पास मेडिकल स्टोर भी चलाया था, लेकिन मानसिक अवसाद के चलते धीरे-धीरे सब कुछ बंद कर दिया।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जिला अस्पताल को डाक्टर हृदयेश पटेल नें बना दिया लूट का अड्डा ? मरीजों में हाहाकार !

City News Uttar Pradesh

गौरव महोत्सव मातम में बदला : बम फटने से तीन की मौत, कई गंभीर घायल

City News Uttar Pradesh

विदेशी नागरिक का आईफोन हुआ बरामद: एक साल बाद पुलिस ने सुलझाई चोरी की गुत्थी

City News Uttar Pradesh

Banda : प्रतापगढ़ में पत्रकार हत्या की कराई जाए सीबीआई जांच, पत्रकारों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन …

चित्रकूट मंडल कड़ाके की ठंड की चपेट में : मौसम विभाग नें जारी किया अलर्ट

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट में तुलसी प्रपात हो गया आकर्षण विहीन ? करोड़ों की लुट गई है सौंदर्यता !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़