City News Uttar Pradesh
चित्रकूट में तुलसी प्रपात हो गया आकर्षण विहीन ? करोड़ों की लुट गई है सौंदर्यता !
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट में तुलसी प्रपात हो गया आकर्षण विहीन ? करोड़ों की लुट गई है सौंदर्यता !

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

चित्रकूट। जिले में इको टूरिज्म को बढ़ावा देनें की योजना “भ्रष्टाचार के दलदल में दम” तोड़ रही है। योजना के “खेवनहार ही पर्यटन की कश्ती” डुबो रहें हैं ! यहां ताजा उदाहरण यूपी के हिस्से का तुलसी जल प्रपात है जो “प्राकृतिक सौंदर्यता की जगह भ्रष्टाचार के चलते कुरूपता” का शिकार हो गया है ! यहां ग्लास स्काई वाक के नाम पर “पर्यटन को बढ़ावा देनें की योजना फिलहाल तो ढेर” है, जो यहां पहुंचता है। वह प्रपात के व्यवस्था “संचालकों को कोसता” है ? “दुबारा आने के संदर्भ में कान पकड़ कर कहता है न बाबा न”।

चित्रकूट में तुलसी प्रपात हो गया आकर्षण विहीन ? करोड़ों की लुट गई है सौंदर्यता !

सर्व विदित है की चित्रकूट जिला पौराणिक और एतिहासिक दोनों दृष्टिकोणों से बहुत महत्ता रखता है। चित्रकूट एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। ऐसे में अब सरकार का यहां इकोटूरिज्म को बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है पर कामयाबी का पैगाम दे पानें में अज्ञानता और भ्रष्टाचार बाधक सा बन गया है ? इसी क्रम में चित्रकूट के तुलसी जलप्रपात में यूपी के पहले ग्लास स्काईवॉक की योजना बनी थी, जो ढेर हो गई है। यह ग्लास ब्रिज “अली बाबा के सिम सिम दरवाजे” की तरह बंद कर दिया गया है क्योंकि इस स्ट्रक्चर में दरारें पड़ गई हैं। पर्यटकों की संख्या इस पर बढ़ने से “यमलोक यात्रा” का मार्ग प्रशस्त कर सकती है। इस सत्यता पर हमारा कोई दावा नहीं है। पर चर्चा है, और इसी खतरे के आभास से डीएम के निर्देश पर सील कर दिया गया है। कार्यदायी संस्था के ठेकेदार ब्लैक लिस्ट हो गया है !

चित्रकूट में तुलसी प्रपात हो गया आकर्षण विहीन ? करोड़ों की लुट गई है सौंदर्यता !

वन प्रभाग की मरकुंडी रेंज में स्थित जलप्रपात जिसे पहले शबरी जलप्रपात कहा जाता था, वहां स्काईवॉक पर लोगों को नीचे के जंगल का मनमोहक दृश्य दिखाने की योजना भ्रष्टाचार के चलते सही रूप नहीं ले सकी ! ये प्रस्ताव यूपी वन निगम द्वारा प्रस्तुत किया गया था, जिसमें कैक्टस गार्डन, रॉक गार्डन और स्काईवॉक के साथ तुलसी जलप्रपात के पास व्यू-शेड का निर्माण हुआ,जो महत्वहीन बन कर आकर्षण विहीन हो गया है ? अब तो यहां की स्थिति यह फिल्मी धुन ही बयां कर रही है “चिंगारी कोई भड़के तो सावन उसे बुझाये, जब सावन ही आग लगाये उसे कौन बुझाये”

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

‘यमराज’ बनकर दौड़ी रोडवेज बस: एलआईसी एजेंट को ‘रौंदा’, हुई दर्दनाक मौत

City News Uttar Pradesh Desk

दीपावली का पर्व आया औऱ खाद्य पदार्थो में मिलावट की बहार लाया

City News Uttar Pradesh

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 21 IAS अफसरों के तबादले; लखनऊ व कानपुर समेत 9 जिलों के बदले डीएम

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट में पत्थर खदान में पहाड़ धंसा : जेसीबी चालक की मौत

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश बोले: मोदी सरकार ने किसानों को बनाया सशक्त एवं आत्मनिर्भर

City News Uttar Pradesh

बड़ा सड़क हादसा : तीस सेकेंड़ में हाईवे किनारे बैठे आठ बारातियों को पिकअप ने रौंदा, छह की दर्दनाक मौत और दो की हालत गंभीर, सीएम के बाद पीएम मोदी ने भी जताया दुख

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़