
- शरद मिश्रा
बांदा। जिला मुख्यालय का “रेलवे स्टेशन अब छोटे शहर का अहसास” नहीं कराएगा। जल्द ही यह “महानगरों के स्टेशनों की तरह चमकेगा”। रेलवे ने “स्टेशन के कायाकल्प के लिए करीब 62 करोड़ रुपये का खजाना” खोला है। नए भवन, वातानुकूलित कक्ष और “आधुनिक सुविधाओं” से लैस होकर “बांदा स्टेशन की तस्वीर पूरी तरह बदलने” जा रही है। प्लेटफॉर्म नंबर एक के बाहर “पुरानी बाजार की ओर नया दो मंजिला भव्य स्टेशन भवन आकार” ले रहा है। भवन का निर्माण दूसरे तल तक पहुंच चुका है।
इसमें आरपीएफ थाना, टिकट विंडो, वातानुकूलित वेटिंग हॉल, स्टेशन मास्टर कक्ष समेत तमाम “आधुनिक सुविधाएं” होंगी। स्टेशन के दूसरी ओर बस स्टैंड की तरफ भी स्टेशन रूम, टिकट विंडो और कंट्रोल रूम का निर्माण तेजी से चल रहा है। यह काम फरवरी 2025 से शुरू हुआ है और रेलवे ने जून 2027 तक इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा है। नया भवन बनने के बाद संचालन वहीं से शुरू होगा और फिर मौजूदा “पुराने भवन को हटाकर प्लेटफॉर्म विस्तार का मेगा प्रोजेक्ट शुरू” होगा। दोहरीकरण परियोजना के तहत “दो नई रेल लाइनें बिछाई” जाएंगी। सितंबर 2027 से तीन नए प्लेटफॉर्म बनाने का काम शुरू होगा।
विस्तार के बाद “स्टेशन पर कुल पांच प्लेटफॉर्म” होंगे। मौजूदा प्लेटफॉर्म नंबर दो को 400 मीटर से बढ़ाकर 550 मीटर किया जाएगा जो प्लेटफॉर्म नंबर पांच बनेगा। तीनों नए प्लेटफॉर्म 550 मीटर लंबे और 11 मीटर चौड़े होंगे। यात्रियों की सहूलियत के लिए फुट ओवरब्रिज को प्लेटफॉर्म एक से पांच तक जोड़ा जाएगा। इतना ही नहीं, “रेलवे कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए टाइप-टू, थ्री और फोर आवास” भी बनाए जा रहे हैं। “वेरिएशन के चलते लागत और बढ़” सकती है, लेकिन “तय है कि 2027 के बाद बांदा स्टेशन महानगरों को टक्कर” देगा।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
