– मृतक के पुत्र ने लगाया हत्या किए जाने का आरोप
– सीओ सिटी बोले : मामला आत्महत्या का, हो रही जांच
- विनोद मिश्रा
बांदा। संदिग्ध परिस्थितियों में शिक्षा मित्र की मौत हो गई। उसका शव रेलवे ट्रैक के बीचोबीच औंधे मुंह पड़ा पाया गया। मौत की खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। मृतक के पुत्र ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मटौंध थाना क्षेत्र के आलमखोर गांव निवासी रामभरोसे (46) पुत्र हल्कू प्राथमिक विद्यालय सेमरिया जदीद में शिक्षामित्र के पद पर तैनात था। बुधवार को वह अपनी मोटरसाइकिल से स्कूल आया था। दोपहर बाद जब वह घर नहीं पहुंचा तो उसकी खोजबीन की गई। शाम को परिजनों को जानकारी मिली कि उसका शव भरखरी गांव के समीप स्थित रेलवे ट्रैक के बीचोबीच औंधेमुंह पड़ा हुआ था। सूचना पाकर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गई।

मृतक के पुत्र दिनेश ने बताया कि उसका पिता छह सितंबर को अपनी बाइक से चित्रकूट जा रहा था। तभी विद्यालय की रसोइयां और उसकी बहन का पुत्र अवधेश भी चित्रकूट जाने के लिए तैयार हो गया। तीनो लोग एक ही बाइक में चित्रकूट जा रहे थे, भरतकूप के समीप बाइक से गिरकर रसोइयां रानी की मौत हो गई। इस पर रसोइयां के परिजन और विद्यालय के दो अन्य शिक्षामित्र उसके पिता के ऊपर तीन लाख रुपए देने का दबाव बना रहे थे। पिता ने रुपया देने से मना कर दिया। इस पर उसे धौंस धमकी दी जाती रही। बाद में रसोइयां के परिजनों ने उसके पिता के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। पुलिस ने बुलाया। वहां पर भी समझौते की बात सामने आई। इस पर पिता ने 20 दिन के मेडिकल अवकाश पर चला गया था। कुछ दिन पहले उसने ज्वाइन किया था।

पुत्र का आरोप है कि विद्यालय से निकलते समय उसके पिता को पकड़ लिया गया और रेलवे ट्रैक पर उसके पैर बांधकर लिटा दिया गया। ट्रेन की चपेट में आने से पिता की कटकर मौत हो गई। सीओ सिटी राकेश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। मामले की जांच की जा रही है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
