City News Uttar Pradesh
योगी नें चित्रकूट मंडल के जनप्रतिनिधियों से की विकास समीक्षा: सोशल मीडिया पर जोर
उत्तर प्रदेश

योगी नें चित्रकूट मंडल के जनप्रतिनिधियों से की विकास समीक्षा: सोशल मीडिया पर जोर

  • विनोद मिश्रा

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में गुरुवार को चित्रकूट धाम मंडल के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री को जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद एवं बांदा सदर विधायक प्रकाश दिवेदी नें नए विकास कार्यों के बारे क्षेत्रीय जनाकांक्षाओं से भी अवगत कराया। इस संबंध में अपने प्रस्ताव भी दिए।

योगी नें चित्रकूट मंडल के जनप्रतिनिधियों से की विकास समीक्षा: सोशल मीडिया पर जोर
Yogi did development review with public representatives of Chitrakoot Mandal: Emphasis on social media

मुख्यमंत्री ने कहा कि चित्रकूट चहुंमुखी विकास की नई कहानी कह रहा है। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के माध्यम से आज यहां बेहतरीन रोड कनेक्टिविटी है।एयरपोर्ट का विकास हो रहा है। डिफेंस कॉरिडोर का एक महत्वपूर्ण नोड चित्रकूट में ही है।यहां के हर घर में नल से शुद्ध पेयजल सुलभ हो रहा है।इन प्रयासों से आज पूरे चित्रकूट धाम मंडल में सकारात्मकता का संचार हुआ है।

सीएम ने कहा कि बांदा, महोबा, हमीरपुर और चित्रकूट जिलों में विकास की अपार संभावनाएं हैं. यहां धार्मिक पर्यटन को प्रोत्साहित किया जा रहा है। हर जिला औद्योगिक विकास के अपार अवसरों से भरा है। पर्याप्त लैंडबैंक है। कहा कि ‘वर्षों से लंबित अर्जुन सहायक परियोजना के पूरा होने से हमीरपुर, महोबा और बांदा के लाखों किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है।

योगी नें चित्रकूट मंडल के जनप्रतिनिधियों से की विकास समीक्षा: सोशल मीडिया पर जोर
Yogi did development review with public representatives of Chitrakoot Mandal: Emphasis on social media

सीएम ने कहा कि तकनीक का बेहतर इस्तेमाल करें।आज सोशल मीडिया, संवाद का बेहतरीन माध्यम बन कर उभरा है।सभी सांसद व विधायकों को इस मंच का उपयोग करना चाहिए। केंद्र व राज्य सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं, औद्योगिक नीतियों, रोजगारपरक कार्यक्रमों के बारे में सकारात्मक भाव से सोशल मीडिया मंच पर अपनी राय रखनी चाहिए।जनता से संपर्क-संवाद बनाने में यह मंच अत्यंत उपयोगी है। मुख्यमंत्री ने कहा ‘बुंदेलखंड के सभी जनपदों में विषमुक्त गौ-आधारित प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित किया जा रहा है.।सांसद व विधायक रुचि लेकर किसानों को इससे जोड़े।

योगी नें चित्रकूट मंडल के जनप्रतिनिधियों से की विकास समीक्षा: सोशल मीडिया पर जोर
Yogi did development review with public representatives of Chitrakoot Mandal: Emphasis on social media

इस दौरान जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें अपनें विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। सरकारी नलकूपों की औऱ स्थापना औऱ नमामि गंगे परियोजनाओ की नवीन स्वकृतियों का प्रस्ताव रखा। उद्दोगिक विकास की संभावनाएं बताई।

योगी नें चित्रकूट मंडल के जनप्रतिनिधियों से की विकास समीक्षा: सोशल मीडिया पर जोर
Yogi did development review with public representatives of Chitrakoot Mandal: Emphasis on social media

बांदा सदर विधायक प्रकाश दिवेदी नें कताई मिल में उद्दोगिक विकास, गन्ना मिल की स्थापना, मेडिकल कालेज में चिकित्सा सुविधाएं बढ़ाने, सैनिक स्कूल, महाराणा प्रताप चौक के अनावरण, बांदा -ललौली बिंदकी मार्ग का नवीनीकरण कराने के प्रस्ताव दिया।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा प्रशासन को चुनौती: प्राचीन शिव मंदिर पर हो गया अवैध कब्जा ! भक्तों की पहुंच बाधित

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील बोले: भाजपा नें राष्ट्रवाद एवं अंत्योदय का दिया मूलमंत्र

City News Uttar Pradesh

यूपी में हार के बाद भाजपा बेचैन: चोरी हुए वोटों को तलाशने में जुटी, हार का कारण खोजेगी टास्क फोर्स

City News Uttar Pradesh

साढ़े पांच लाख का इनामी डकैत गौरी मुठभेड़ में ढेर, एके-47 समेत कई असलहे हुये बरामद …

City News Uttar Pradesh

उद्योग ‘बंधु’ की बैठक फिर बनी खानापूर्ति का अड्डा: अफसर कागजों में दौड़ा रहे ‘विकास’

City News Uttar Pradesh Desk

यूपी: दीपावली पर एक हजार करोड़ की शराब पी गए प्रदेश के लोग, अकेले इस शहर में 50 करोड़ की हुई बिक्री

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़