
- विनोद मिश्रा
बांदा। जिसे अब तक सिर्फ आध्यात्मिकता की नगरी, भगवान राम की तपोभूमि और कामदगिरि की परिक्रमा से जाना जाता था अब उसी धरती पर ‘बाघ की दहाड़’ सुनाई देने लगी है ! अब चित्रकूट सिर्फ भक्ति और तप की भूमि नहीं, बाघ की दहाड़ और पर्यटन की चमक से भी पहचाना जाएगा।

उत्तर प्रदेश का चौथा रानीपुर टाइगर रिजर्व अब एक नए युग की शुरुआत कर रहा है। यह सिर्फ एक जंगल नहीं, बल्कि बुंदेलखंड के भविष्य की नई इबारत है। रानीपुर टाइगर रिजर्व में अब बाघों के साथ-साथ तेंदुआ, भालू, चीतल, नीलगाय और सैकड़ों पक्षियों की मौजूदगी इसे वन्यजीव प्रेमियों का स्वर्ग बना रही है।

जंगल सफारी की शुरुआत के साथ ही पर्यटकों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। पर्यटक आते तो थे, लेकिन दिन में घूमकर लौट जाते थे। वजह आसपास रुकने का कोई प्रबंध नहीं। चित्रकूट का पर्यटन यही पर रुक जाता था। लेकिन अब नहीं !

उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने रानीपुर को हाईप्रोफाइल टूरिज्म डेस्टिनेशन बनाने की कमर कस ली है। 13 करोड़ की लागत से होटल, रिसॉर्ट, ट्रैवल हब और लोकहस्तशिल्प बाजार तैयार होंगे। पर्यटकों के लिए ओपन एयर थिएटर में बुंदेली राई, गीत-संगीत की प्रस्तुति होगी। बच्चों और परिवारों के लिए इको-थीम पार्क, नेचर ट्रेल, बटर हनी गार्डन भी तैयार किया जाएगा।

यह योजना सिर्फ टूरिज्म नहीं, बल्कि बुंदेलखंड की आर्थिक, सांस्कृतिक और पर्यावरणीय जीवनशैली को नया जीवन देने की दिशा में बड़ा कदम है। स्थानीय युवाओं को रोजगार, कलाकारों को मंच और गांवों को रोज़ी-रोटी की उम्मीद मिलने जा रही है। बाघों का जंगल अब बेरोजगारी का हल बनेगा। चित्रकूट सिर्फ तीर्थ नहीं, टूरिज्म हब बनेगा।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
