25.7 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेस का संकल्प: सत्य, अहिंसा व ‘जय जवान-जय किसान’ की गूंज
उत्तर प्रदेश

गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेस का संकल्प: सत्य, अहिंसा व ‘जय जवान-जय किसान’ की गूंज

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी मसुरिया दिन पासी की जयंती मनाई गई। जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेस का संकल्प: सत्य, अहिंसा व ‘जय जवान-जय किसान’ की गूंज

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि “सत्य और अहिंसा का दूसरा नाम महात्मा गांधी थे, जिन्होंने बगैर हथियार के अंग्रेजी हुकूमत को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। वहीं, शास्त्री जी का दिया नारा ‘जय जवान, जय किसान’ आज भी सेना और किसानों में नई ऊर्जा का संचार करता है।” पूर्व विधायक शिरोमणि भाई ने गांधी जी के रचनात्मक कार्यों और स्वतंत्रता आंदोलन की ऐतिहासिक भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि कांग्रेस के बैनर तले सभी धर्मों और वर्गों के लोग गांधी जी के आंदोलनों में जुड़े। यही एकता आज़ादी की बुनियाद बनी। स्वतंत्रता संग्राम में मसुरिया दिन पासी का योगदान अतुलनीय और प्रेरणादायी रहा।

पालिकाध्यक्ष मालती ने मनाई गांधी-शास्त्री जयंती: प्रेरणा से सराबोर हुआ परिसर

महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान, शहर अध्यक्ष अफसाना शाह, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार लालू दुबे, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आदित्य कुमार सिंह समेत अन्य वक्ताओं ने महापुरुषों के जीवन पर विस्तार से विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि आज के दौर में गांधी, शास्त्री और मसुरिया दिन पासी के आदर्श पहले से ज्यादा प्रासंगिक हैं। इस अवसर पर कांग्रेस के दर्जनों पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें कार्यालय सचिव शिवबली सिंह, मीडिया प्रभारी सत्यप्रकाश द्विवेदी, महासचिव शोएब रिजवी, शहर उपाध्यक्ष केपी सेन सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे। अंत में सभी कांग्रेसजनों ने महापुरुषों के आदर्शों पर चलने और उनके दिखाए मार्ग को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पत्नी को वीडियो कॉल कर युवक ने कर ली खुदकुशी: मचा कोहराम

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश ने अग्नि पीड़ित परिवार से की मुलाकात, आर्थिक मदद का दिया आश्वासन

City News Uttar Pradesh

बांदा का भयानक यौन शोषण कांड: अरब पति तीनों मुख्य आरोपियों पर पुलिस क्यों मेहरबाँ ?

City News Uttar Pradesh

कृषि विवि में शर्मनाक खेल : आरोपी प्रोफेसर को बचाया, छात्र को ‘बलि का बकरा’ बनाया

City News Uttar Pradesh

मोबाइल खोलेगा एमबीबीएस छात्रा की मौत का राज: पोस्‍टमार्टम रि‍पोर्ट आई सामने आई, ऐसे हुई थी मौत ?

डीएम दुर्गा शक्ति रोग नियंत्रण पर सख्त: अधिकारियों पर कसी लगाम

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़