City News Uttar Pradesh
मोबाइल खोलेगा एमबीबीएस छात्रा की मौत का राज: पोस्‍टमार्टम रि‍पोर्ट आई सामने आई, ऐसे हुई थी मौत ?
उत्तर प्रदेश

मोबाइल खोलेगा एमबीबीएस छात्रा की मौत का राज: पोस्‍टमार्टम रि‍पोर्ट आई सामने आई, ऐसे हुई थी मौत ?

  • विनोद मिश्रा

बांदा। रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की छात्रा के खुदकुशी करने का राज उसका मोबाइल खोलेगा। दो डॉक्टरों के पैनल ने वीडियो फोटोग्राफी के बीच गुरुवार को पोस्टमार्टम किया। इसमें मौत की वजह हैंगिंग आई है। शरीर में किसी प्रकार का कोई अन्य जख्म नहीं मिला है। पुलिस ने छात्रा का मोबाइल कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है, कयास है कि कॉल डिटेल से कुछ सुराग मिल सकता है। हालांकि, छात्रा की मौत को लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं।

मोबाइल खोलेगा एमबीबीएस छात्रा की मौत का राज: पोस्‍टमार्टम रि‍पोर्ट आई सामने आई, ऐसे हुई थी मौत ?
Mobile will reveal the secret of MBBS student’s death: Postmortem report came in front, this is how death happened?

आपको बता दे कि राजस्थान के जिला चुरू के रतनगढ़ निवासी प्रभुराम भार्गव की बेटी ऊषा भार्गव (23) ने बुधवार दोपहर मेडिकल कॉलेज के छात्रावास में अपने दुपट्टे से पंखे के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी थी। घटना के बाद छात्रावास में रहने वाली अन्य छात्राओं में दहशत फैल गई थी। एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र ने जांच की पर खुदकुशी के कारण का पता नहीं चल सका था। कमरे में कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला।

मोबाइल खोलेगा एमबीबीएस छात्रा की मौत का राज: पोस्‍टमार्टम रि‍पोर्ट आई सामने आई, ऐसे हुई थी मौत ?
Mobile will reveal the secret of MBBS student’s death: Postmortem report came in front, this is how death happened?

– पहले हाथ की नस काटने का क‍िया था प्रयास

कमरे में टूटा कांच देख जांच किए जाने पर पता चला कि उसने पहले हाथ की नस काटने का प्रयास किया। इसके बाद यह अनुमान लगाया गया कि वजह गंभीर थी, जिसके चलते छात्रा ने जान देने का पक्का इरादा कर लिया था। गुरुवार को डॉ. सुनील और डॉ. हृदयेश पटेल के पैनल ने वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम किया। सूचना पर पहुंचे पिता व अन्य परिजन भी कोई वजह नहीं बता सके। पुलिस को उम्मीद है कि छात्रा को मोबाइल ही वह राज खोल सकता है कि उसने आत्मघाती कदम क्यों उठाया है। नगर कोतवाल मनोज शुक्ला ने बताया कि छात्रा के मोबाइल की कॉल डिटेल और मैसेज आदि की जांच की जाएगी।


– डीएम दुर्गा शक्ति ने गठित की जांच टीम

मेडिकल कालेज छात्रावास में एमबीबीएस छात्रा ऊषा भार्गव की खुदकुशी के बाद कॉलेज प्राचार्य डा. एसके कौशल ने डीएम को पत्र लिखकर मामले की जांच कराने की मांग की थी। इस पर डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने तीन सदस्यीय टीम गठित की थी। इस टीम में एडीएम न्यायिक अमिताभ यादव के अलावा डॉ. रजनी भारती और डॉ. मुकेश बंसल शामिल हैं। जांच टीम से 24 घंटे में रिपोर्ट मांगी गई थी। एडीएम ने बताया कि जांच पूरी हो गई है, इसकी रिपोर्ट डीएम को दी जाएगी।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

शिक्षा को लगा शिक्षक का ‘ग्रहण’: नगर के स्कूलों में ‘ज्ञान मरण’, बच्चों का भविष्य अंधकार में

City News Uttar Pradesh

बिजली विभाग का निकम्मापन : 21 घंटे बाद बदला गया ट्रांसफार्मर, जनता में रहा हाहाकार

Banda : शहर के बाई पास सहित तीन मार्गों का होगा कायाकल्प ….

जांच टीम आ गई : अब “पर्दा उठेगा भेद खुल जायेगा “! …

13 वर्ष बाद आया फैसला: गैंगस्टर में तीन भाइयों समेत चार को पांच-पांच साल का कठोर कारावास

City News Uttar Pradesh

बांदा में लाल सोना की काली छाया फिर बिखेरेगी चमक ! …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़