30.2 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
यूपी में साप्ताहिक बंदी से जल्द राहत, अब 1 दिन हो सकता वीकेंड कोरोना कर्फ्यू
उत्तर प्रदेश

यूपी में साप्ताहिक बंदी से जल्द राहत, अब 1 दिन हो सकता वीकेंड कोरोना कर्फ्यू …

 

  • विनोद मिश्रा

लखनऊ। कोरोना काल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी जान के साथ जहान को बचाने की चिंता जताई है। संक्रमण काल में भी उद्योग समेत तमाम आर्थिक और विकास संबंधी गतिविधियों को जारी रखा। फिर कोरोना जैसे-जैसे कमजोर होता गया, कोरोना कर्फ्यू की बंदिशें ढीली की जाती रहीं। अब प्रदेशवासियों को दो दिन की साप्ताहिक बंदी से भी राहत की प्रतीक्षा है। चूंकि मामले काफी घट गए हैं और स्थिति यूं ही नियंत्रण में रही तो विशेषज्ञों का इशारा मिलते ही सरकार एक दिन की साप्ताहिक बंदी का फैसला कर सकती है।


कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर प्रलयकारी हुई तो लाकडाउन में देश के अन्य राज्यों की तरह प्रदेश में भी विभिन्न गतिविधियां प्रतिबंधित कर दी गईं। बाजारों या सार्वजनिक स्थानों पर भीड़भाड़ रोकने के लिए चरणवार तरीके से शुक्रवार, शनिवार और रविवार की साप्ताहिक बंदी लगा दी गई। फिर जब कोरोना का प्रभाव कम हुआ तो सरकार ने बाजार, मॉल, मल्टीप्लेक्स, दफ्तर खोलने के साथ साप्ताहिक बंदी को भी घटाकर दो  दिन का कर दिया। अब चूंकि प्रदेश में कोरोना पूरी तरह से काबू में नजर आ रहा है, इसलिए सरकार ने माध्यमिक और उच्च शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई शुरू करने का भी फैसला कर लिया।

यूपी में साप्ताहिक बंदी से जल्द राहत, अब 1 दिन हो सकता वीकेंड कोरोना कर्फ्यू
यूं धीरे-धीरे लगभग सभी प्रतिबंध लगभग खत्म हो चुके हैं। ऐसे में प्रदेशवासियों को साप्ताहिक बंदी से भी राहत का इंतजार है। व्यापारी-कारोबारी इसलिए ऐसा चाहते हैं, क्योंकि अधिकांश नौकरीपेशा लोग वीकेंड पर ही खरीदारी के लिए निकलते हैं। उन दो दिनों में व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहने से कारोबार प्रभावित हो रहा है। वहीं, आमजन की समस्या भी इसी से जुड़ी है। बाकी दिन कामकाज के होते हैं। शनिवार और रविवार ही खरीदारी आदि के लिए मिलते हैं।


वहीं, सरकार इसलिए सतर्कता बरत रही है, क्योंकि अगस्त मध्य या अंत में कोरोना की तीसरी लहर को लेकर कुछ विशेषज्ञ अंदेशा जता चुके हैं। संभव है कि अगस्त तक स्थिति पर नजर रखी जाए। इस दौरान संक्रमण के मामले न बढ़े तो तय है कि साप्ताहिक बंदी से छूट दे दी जाए।


मुख्य सचिव आरके तिवारी का कहना है कि सरकार भी चाहती है कि आमजन को हर तरह से राहत मिले, लेकिन स्वास्थ्य की चिंता भी करनी ही होगी। कोरोना के केस तो घटे हैं, लेकिन संक्रमण के वैरिएंट के अनुसार विशेषज्ञों की रिपोर्ट का इंतजार है। तीसरी लहर की आशंका खत्म हो जाए, तभी साप्ताहिक बंदी को लेकर कुछ निर्णय लिया जाए।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

नरैनी विधानसभा बनेगी ‘हॉट सीट’: वीरेंद्र साक्षी की ‘एंट्री’ से बदल सकते हैं ‘चुनावी समीकरण’

मरौली बालू खदान चार-छह में अवैध खनन : निदेशालय टीम की जांच से हड़कंप

City News Uttar Pradesh

घर बना कत्लगाह: पत्नी की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या, बेटी के सामने ‘बिखर’ गई दुनिया !

सदर विधायक प्रकाश नें विपक्षी दलों की बढ़ाई धड़कन, कारवां नें पकड़ा रफ्तार

City News Uttar Pradesh

बरखा रानी की मस्ती बनी किस के लिए आफ़त: खेत बने तालाब, जुताई ठप, किसान बेचैन

City News Uttar Pradesh

पालिकाध्यक्ष मालती का अनोखा अभियान: स्नेह मिलन, मुस्कान और समाधान

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़