30.5 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस: जलशक्ति मंत्री रामकेश निषाद ने ली परेड की सलामी
उत्तर प्रदेश

धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस: जलशक्ति मंत्री रामकेश निषाद ने ली परेड की सलामी

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में 74 वां गणतंत्र दिवस बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। पुलिस लाइन में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया प्रदेश सरकार के जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।

धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस: जलशक्ति मंत्री रामकेश निषाद ने ली परेड की सलामी
Republic Day celebrated with pomp: Jal Shakti Minister Ramkesh Nishad took the salute of the parade

पुलिस लाइन मैदान पर भव्य परेड की कदमताल देखकर लोग तालियां बजाने को मजबूर हो गए। हर वर्ष की तरह पुलिस लाइन में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस: जलशक्ति मंत्री रामकेश निषाद ने ली परेड की सलामी
Republic Day celebrated with pomp: Jal Shakti Minister Ramkesh Nishad took the salute of the parade

पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने ध्वजारोहण कर देश के संविधान पर प्रकाश डाला। पुलिस जवानों की प्रशंसा की। पुलिस कर्मियों को शपथ दिलाई गई।

धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस: जलशक्ति मंत्री रामकेश निषाद ने ली परेड की सलामी
Republic Day celebrated with pomp: Jal Shakti Minister Ramkesh Nishad took the salute of the parade

भव्य परेड में विभिन्न शाखाओं की टुकड़ियों से लेकर महिला पुलिसकर्मी और एनसीसी के साथ ही प्रशिक्षु पुलिसकर्मी भी शामिल हुए। यूपी 112, ब्रज वाहन, क्राइम ब्रांच का दस्ता, फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी परेड में शामिल रही। कार्यक्रम में जिला अधिकारी दीपा रंजन के साथ ही अधिकारी और तमाम लोग मौजूद रहे।

पुलिस लाइन में विभिन्न विद्यालयों के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मन मोह लिया। इसके बाद जल शक्ति राज्य मंत्री नें गणतंत्र दिवस पर आयोजित अन्य कार्यकमों में भी भाग लिया। डीएम दीपा रंजन नें कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण किया।

धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस: जलशक्ति मंत्री रामकेश निषाद ने ली परेड की सलामी
Republic Day celebrated with pomp: Jal Shakti Minister Ramkesh Nishad took the salute of the parade

सदर विधायक प्रकाश दिवेदी नें पार्टी के पीलीकोठी कार्यालय पर ध्वजारोहण किया।पुलिस लाइन के परेड कार्यक्रम में पुलिस कर्मियों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर रहे बच्चों को प्रोत्साहित किया। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह भी उपस्थित रहे।

धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस: जलशक्ति मंत्री रामकेश निषाद ने ली परेड की सलामी
Republic Day celebrated with pomp: Jal Shakti Minister Ramkesh Nishad took the salute of the parade

विधायक प्रकाश इसके बाद आर्यकन्या इंटर कालेज में आयोजित कार्यकमों में मुख्य अथिति के रूप में भाग लिया। जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल नें जिला पंचायत में ध्वजा रोहण किया। आजादी एवं संविधान की चर्चा की। गणतंत्र दिवस पर रक्तदान, वृद्धाआश्रम में फल वितरण, रक्त दान आदि के अतिरिक्त अन्य प्रतियोगितायें औऱ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही।

26 जनवरी गणतंत्र दिवस की बधाई एंव शुभकामना संदेश || रामकेश निषाद, जल शक्ति राज्य मंत्री - उत्तर प्रदेश सरकार ) || City News Uttar Pradesh

26 जनवरी गणतंत्र दिवस की बधाई एंव शुभकामना संदेश || सुनील पटेल ( जिला पंचायत अध्यक्ष बांदा ) || City News Uttar Pradesh

Sharad Mishra Editor in Chief || City News Uttar Pradesh || 26 january republic day greetings

26 जनवरी गणतंत्र दिवस की बधाई एंव शुभकामना संदेश || सुनील पटेल ( जिला पंचायत अध्यक्ष बांदा ) || City News Uttar Pradesh

26 जनवरी गणतंत्र दिवस की बधाई एंव शुभकामना संदेश || डॉ विपिन शर्मा- अधीक्षक ( सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरैनी- बांदा ) || City News Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

घर से लापता छह साल के मासूम का यमुना नदी में उतराता मिला शव,

sharad chandra mishra

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश द्विवेदी का पैदल भ्रमण: बुज़ुर्गों से संवाद कर विकास योजनाओं की समीक्षा

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश नें बताया : बुंदेलखंड के बांधों में तैरेंगे सोलर पैनल, बनेगी बिजली

महोबा : बना रहे थे डकैती डालने की योजना, आ गई पुलिस, पांच आरोपित पहुंच गए जेल

City News Uttar Pradesh

कोरोना का प्रकोप : यूपी में बढ़ी और सख्ती, अब सार्वजनिक स्थान पर थूकने पर पांच सौ रुपया का होगा जुर्माना …

ब्रेकिंग न्यूज़