27 C
Lucknow
August 27, 2026
City News Uttar Pradesh
मतदाता दिवस पर मची जागरूकता की धूम : आयुक्त एवं डीएम नें दिलाई शपथ
उत्तर प्रदेश

मतदाता दिवस पर मची जागरूकता की धूम : आयुक्त एवं डीएम नें दिलाई शपथ

  • विनोद मिश्रा

बांदा। ‘‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस’’ के अवसर पर आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल आर.पी सिंह एवं डीएम दीपा रंजन ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु शपथ दिलाई। उन्होंने मतदाताओं द्वारा ली जाने वाली शपथ के अन्तर्गत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हम भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा बनाये रखेंगे।

मतदाता दिवस पर मची जागरूकता की धूम : आयुक्त एवं डीएम नें दिलाई शपथ
Awareness created on Voter’s Day: Commissioner and DM administered oath

स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे’। कार्यक्रम में अपर आयुक्त प्र्शासन अपर पाल सिंह सहित आयुक्त कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

मतदाता दिवस पर मची जागरूकता की धूम : आयुक्त एवं डीएम नें दिलाई शपथ
Awareness created on Voter’s Day: Commissioner and DM administered oath

 

इसी क्रम में राजकीय महिला महाविद्यालय में जिलाधिकारी दीपा रंजन की अध्यक्षता में आयोजित राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम विषय वस्तु (थीम) ‘‘वोट जैसा कुछ नही, वोट जरूर डालेंगे हम’’ आयोजित किया गया। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम का उन्होंने कार्यक्रम में बडी संख्या में उपस्थित विभिन्न विद्यालयों के अध्यापकों, छात्र-छात्राओं, कर्मचारियों को ‘‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस’’ के अवसर पर अपने मताधिकार के उपयोग की शपथ दिलायी। इस अवसर पर उन्होंने नये मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र का वितरण किया।

मतदाता दिवस पर मची जागरूकता की धूम : आयुक्त एवं डीएम नें दिलाई शपथ
Awareness created on Voter’s Day: Commissioner and DM administered oath

जिलाधिकारी ने इस अवसर पर निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में मतदाता सूची पुनिरीक्षण कार्य में बेहतर कार्य करने वाले बीएलओ क्रमशः ममता देवी, सुमन सिंह, बृजदीप प्रताप, हरीओम त्रिपाठी आदि को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही उन्होंने मतदाता जागरूकता अभियान के अन्तर्गत इण्टर काॅलेज एवं विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के द्वारा आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता, निबन्ध प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता एवं रंगोली प्रतियोगिता के प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

मतदाता दिवस पर मची जागरूकता की धूम : आयुक्त एवं डीएम नें दिलाई शपथ
Awareness created on Voter’s Day: Commissioner and DM administered oath

इस अवसर पर विजयी भव एवं लघु नाटिका का आयोजन कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बडोखर खुर्द एवं राजकीय महिला महाविद्यालय तथा अन्य विद्यालयों के बच्चों द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी उमाकान्त त्रिपाठी, प्राचार्या डाॅ0 दीपाली गुप्ता, उप जिलाधिकारी सदर सुरभि शर्मा सहित जिला स्तरीय अधिकारी गण, विभिन्न विद्यालयों के अध्यापक, छात्र, छात्रायें उपस्थित रहे।

 

 

26 जनवरी गणतंत्र दिवस की बधाई एंव शुभकामना संदेश || रामकेश निषाद, जल शक्ति राज्य मंत्री - उत्तर प्रदेश सरकार ) || City News Uttar Pradesh

Sharad Mishra Editor in Chief || City News Uttar Pradesh || 26 january republic day greetings

26 जनवरी गणतंत्र दिवस की बधाई एंव शुभकामना संदेश || प्रकाश द्विवेदी ( सदर विधायक बांदा ) || City News Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

गर्मी में पारा 49 को कर गया पार : बिजली आपूर्ति अत्यधिक बेहाल !

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सहकारिता अफसरों पर खफा : मंत्री राठौर से भेंट कर की शिकायत

डीएम जे रीभा द्वारा तहसील निरीक्षण: व्यवस्था सुधारने के सख्त निर्देश

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट के बड़ा अखाड़ा के महंत कल्याणदास ब्रह्मलीन, मुख्यमंत्री योगी ने ट्वीट कर जताया दुख

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश का ‘कड़ा’ रुख: निरीक्षण में खुली पोल, अफसरों व ठेकेदारों को लगाई ‘फटकार’

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश द्वारा फटकार: खटान पेयजल योजना में खामियां उछल कर सामने आई

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़