23.3 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
बारिश की महावट किसानों के लिये बनी अमृत महोत्सव : मन हो गया मयूर
उत्तर प्रदेश

बारिश की महावट किसानों के लिये बनी अमृत महोत्सव : मन हो गया मयूर

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बारिश की “महावट से किसानों का मन मयूर” है। दो दिन चली रिम -झिम बारिश नें किसानों के लिये “अमृत महोत्सव” सी बन गई। इससे फसलों से पाला का प्रकोप खत्म हो गया है और माहू भी धुल गई है। अगले कुछ दिन फसलों में पानी लगाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। उधर, ठंड से भी लोगों ने राहत महसूस की है।

बारिश की महावट किसानों के लिये बनी अमृत महोत्सव : मन हो गया मयूर
Amrit Mahotsav made for farmers due to rain: Man ho gaya Mayur

चित्रकूटधाम मंडल के चारों जिलों में 9,40,526 हेक्टेयर में रबी की बुआई की गई है। यहां पानी की कमी के चलते ज्यादातर दलहन व तिलहन में चना, मटर, मसूर, लाही, सरसों, अलसी की बुआई है। गेहूं की बुआई महज 2.50 लाख हेक्टेयर में ही की गई है। नवंबर-दिसंबर में बारिश न होने से फसल मुरझा रही थी। फसलों में पाला मार रहा था।

बारिश की महावट किसानों के लिये बनी अमृत महोत्सव : मन हो गया मयूर
Amrit Mahotsav made for farmers due to rain: Man ho gaya Mayur

माहू कीट ने भी दस्तक दे दी थी। ऐसे में बारिश फसलों के लिए रामबाण का काम किया है। किसानों की पाला की समस्या समाप्त हो गई। पौधों में लगी माहू भी धुल गई। बुधवार को आसमान में बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने बारिश के आसार बताए हैं। कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक दिनेश शाहा का कहना है कि दो दिन में 7.6 मिली मीटर बारिश हुई। हालांकि बारिश कम है, लेकिन हल्की बारिश फसलों के लिए बेहद लाभदायक है।


किसानों का मानना है कि ठंड में फसलों की बार-बार सिंचाई करनी पड़ रही थी। बारिश से अब पाला नहीं पड़ेगा और माहू भी धुल गई। बारिश से सरसों चने ने कन्ने फोड़ दिए हैं। गेहूं की उपज में फायदा होगा। अभी तक जिस तरह की बारिश हुई है। वह फसलों के लिए लाभदायक है। तेज बारिश दलहन व तिलहन के लिए बेहद नुकसानदायक होती है। गेहूं के लिए फायदा होगा। जिला कृषि अधिकारी डाक्टर प्रमोद नें कहा कि बारिश फसलों के लिए बेहद लाभदायक है। मंडल में फसलों में पाला मारने की समस्या कम है। लाही व अरहर में माहू लगने की समस्या थी, जो बारिश के बाद समाप्त हो जाएगी।

 

26 जनवरी गणतंत्र दिवस की बधाई एंव शुभकामना संदेश || रामकेश निषाद, जल शक्ति राज्य मंत्री - उत्तर प्रदेश सरकार ) || City News Uttar Pradesh

26 जनवरी गणतंत्र दिवस की बधाई एंव शुभकामना संदेश || प्रकाश द्विवेदी ( सदर विधायक बांदा ) || City News Uttar Pradesh

Sharad Mishra Editor in Chief || City News Uttar Pradesh || 26 january republic day greetings

26 जनवरी गणतंत्र दिवस की बधाई एंव शुभकामना संदेश || सुनील पटेल ( जिला पंचायत अध्यक्ष बांदा ) || City News Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बाबा साहब के सम्मान में भाजपा का प्रबुद्धजन सम्मेलन: कांग्रेस पर जमकर बरसे नेता

City News Uttar Pradesh

तस्करी : करोड़ों की मटर एंव विदेशी सुपाड़ी गई पकड़ी…

City News Uttar Pradesh

बांदा में सिल्पाही बालू खदान अवैध खनन का बन गई शैतान ? प्रशासन की शह पर डकैती ?

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश का पैदल भ्रमण: समस्याओं के ‘निराकरण’ को बनाया ‘राजनीतिक धर्म’

City News Uttar Pradesh

डीएम दुर्गा एवं एसपी अभिनंदन नें पिस्टल के महारथियों को दी बधाई

Banda : पुलिस की गम्भीर नाकामयाबी, सर्राफा व्यवसायी हत्याकांड का नहीं हुआ परदा फाश, परिवारी जनों का पलायन …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़