- विनोद मिश्रा
बांदा। भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने बुधवार को शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर महोबा एवं बांदा जिलों के प्रमुख पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों की बैठक औऱ समीक्षा की।आगामी योजना समझाई।

प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने महोबा और बांदा जिला की सभी विधानसभाओं सह विधानसभा संयोजको, विधायको, जिला पंचायत अध्यक्षों, ब्लॉक प्रमुखों से अभी तक किए गए कार्यों की जानकारी ली। कहा कि हम सब कार्यकर्ता हैं। हम सब पर कोई ना कोई जिम्मेदारी है।

चुनाव के प्रति सभी की जवाबदारी है। यह जनरल चुनाव नहीं है, शिक्षकों का चुनाव है। विचारधारा और उसके साथ-साथ व्यक्तिगत संबंधों के नाते भी हमारे प्रत्याशी को समर्थन मिल रहा है। भाजपा चाहती है कि शिक्षक एमएलसी चुनाव हम जीते इसके लिए सभी को प्राण प्रण से कार्य करना हैं। शिक्षक एमएलसी चुनाव को जीतने की व्यूह रचना समझाते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं को सतत संपर्क और संवाद का मंत्र दिया।

बैठक के दौरान तिंदवारी विधायक, राज्य मंत्री रामकेश निषाद, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, नरैनी विधायक ओममणि वर्मा, चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत, महोबा जिला अध्यक्ष तथा एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर, महोबा जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी, बांदा जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल,तिंदवारी विधानसभा संयोजक आनंद स्वरूप द्विवेदी, नरैनी विधानसभा संयोजक राकेश मिश्रा, ब्लाक प्रमुख बबेरू रमाकांत पटेल, ब्लॉक प्रमुख नरैनी मनफूल पटेल, ब्लॉक प्रमुख कमासिन राघवेंद्र गर्ग, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि जसपुरा महेश निषाद, ब्लॉक प्रमुख बड़ोखर स्वर्ण सिंह सोनू, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि तिंदवारी अजय प्रताप सिंह ने शिक्षक एमएलसी चुनाव से संबंधित अभी तक किए गए कार्यों से अवगत कराया।

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष तथा बांदा प्रभारी कमलावती सिंह, महोबा भाजपा प्रभारी रामनरेश तिवारी, सांसद आरके सिंह पटेल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा इंद्रपाल सिंह पटेल, किसान मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष बाल मुकुंद शुक्ला, सदस्य संतोष गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगराम सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष लवलेश सिंह, पूर्व चेयरमैन राजकुमार राज, जिला पंचायत सदस्य भरत सिंह, कल्लू सिंह राजपूत, प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
