
- विनोद मिश्रा
बांदा। सपा सांसद कृष्णा पटेल एवं सपा के प्रदेश सचिव अमोल का राजनीतिक विवाद सुर्खियों में हैं। अब अमोल यादव नें इस विवाद के अखाड़े में जातीय दांव से कृष्णा पटेल को पछाड़ दिया हैं। उनका प्रदेश सचिव से निष्कासन दो दिन बाद ही वापस ले लिया गया।

दरअसल सपा नेता अमोल यादव लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव थे। उन्होंने विकास कार्यों में अनदेखी पर अपनी पार्टी की सांसद कृष्णा पटेल के विरुद्ध ताल ठोंक दिया था। इस पर पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप चस्पा करते हुए उनका निष्कासन हो गया था।

मामला कुछ यूँ है। लोहिया वाहनी के प्रदेश सचिव अमोल यादव नें ग्राम पंचायत कुसमा में मार्ग निर्माण न कराये जाने पर सपा सांसद कृष्णा पटेल का पुतला फूंकने की चेतावनी दी थी। उनका कहना था की जिले की ग्राम पंचायत कुसमा की सड़क बदहाल स्थिति में पहुंच चुकी है।

उन्होंने सांसद निधि से सड़क निर्माण की 9मांग की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसी पर अमोल यादव ने सांसद का पुतला फूंकने और उग्र आंदोलन करने की सार्वजनिक चेतावनी दी थी। बताते हैं की प्रदेश सचिव के इस बयान को राष्ट्रीय अध्यक्ष से सांसद कृष्णा पटेल नें अवगत कराया था। लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष रामकरण निर्मल नें उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में दो दिन पूर्व निष्कासित कर दिया था।

इस निष्कासन से पार्टी कार्यकर्ताओं में गुस्सा उबाल पर था। अमोल यादव के पक्ष में सोशल मीडिया पर जलजला था। अमोल यादव भी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिले। अपना तार्किक पक्ष रखा। इसके बाद लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष रामकरण निर्मल नें पुनः अमोल यादव के निष्कासन की वापसी और पद बहाली का राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश के हवाले से पत्र जारी किया है। पार्टी के अंदर अमोल यादव की इसे बड़ी जीत के रूप में भी देखा जा रहा है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
