24.9 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
भूगर्भ जल विभाग : पिता की कुर्सी बेटे की ठेकेदारी, हो गया लाखों का भ्रष्टाचार ?
उत्तर प्रदेश

भूगर्भ जल विभाग : पिता की कुर्सी बेटे की ठेकेदारी, हो गया लाखों का भ्रष्टाचार ?

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। भूगर्भ जल विभाग भाजपाई ठेकेदार के लिये “सइयां बन गये कोतवाल” के रोल में सा हो गया है। “ठेकेदार पुत्र पर पिता की मेहरबानी गधे को पहलवान बना देने” की सी कहावत चरितार्थ कर रहा है। भूगर्भ जल विभाग में नेता अनूप सिंह ठेकेदारी कर रहें हैं ? गुणवत्ता विहीन कार्यों से उन्होंने “भूगर्भ विभाग का जमकर एबार्शन कर काली कमाई” की है।

भूगर्भ जल विभाग : पिता की कुर्सी बेटे की ठेकेदारी, हो गया लाखों का भ्रष्टाचार ?

ठेकेदार की “विघ्नहर्ता इंटरप्राइजेज नाम की फर्म” है जो भूगर्भ विभाग में “रूफ टाप रेन वाटर हार्वेस्टिंग” का कार्य कर रही है। लेकिन “फर्म विघ्नहर्ता की कार्य प्रणाली सरकारी धनहर्ता” का सा कार्य कर रही है। वर्ष 22-23 में इस फर्म संचालक ठेकेदार नें भूगर्भ विभाग में कार्यरत अपने पिता लाल सिंह के वरदहस्त से राजकीय महिला महाविद्यालय में रूफ टाप रेन वाटर हार्वेस्टिंग का 17 लाख 22 हजार का कार्य लिया।

भूगर्भ जल विभाग : पिता की कुर्सी बेटे की ठेकेदारी, हो गया लाखों का भ्रष्टाचार ?

इस कार्य में मानकों को तिलांजलि दे दी गई। इसी प्रकार आदर्श इंटर कालेज बिसंडा में भाजपाई ठेकेदार नें 20 लाख 17 हजार के स्टीमेट का कार्य कराया है। इसमें भी “मानकों की ऐसी तैसी” की है ? सरकारी धन को कथित भ्रष्टाचार के जरिये ठिकाने लगा दिया है। इस भ्रष्टाचार में पिता का पुत्र पर वरदहस्त चर्चा का विषय है ? इस संबंध में विभाग के अभियंता सौरभ शुक्ला से बात हुई तो वह पूरे प्रकरण पर टाल -मटोल करते नजर आये। अब देखना यह होगा की डीएम जे रीभा इस अति गंभीर प्रकरण पर क्या रुख अपनाती है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

ट्रक चालक की दर्दनाक मौत, 11000 वोल्ट की बिजली लाइन से टकराने के बाद लगी आग

City News Uttar Pradesh

Banda : हो गया कमाल:बांदा की बेटी के सिर इंडिया प्रिसेंज का ताज …

City News Uttar Pradesh

डीएम जे. रीभा द्वारा तीन बड़े संस्थानों का औचक निरीक्षण : लापरवाही पर जताई कड़ी नाराजगी

नूतन बाल समाज गणेश महोत्सव में बंधी शमां: बुंदेली गीतों से माहौल हुआ भक्तिमय

City News Uttar Pradesh

केन में नहाने गई दो लड़कियां तेज धारा में डूबी : एक बची दूसरी की तलाश

City News Uttar Pradesh

बांदा : जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील की “बहार”कहीं बनें न “पतझड़” ! …

ब्रेकिंग न्यूज़