City News Uttar Pradesh
विधायक प्रकाश 'त्रिवेणी स्वरूप' में उभरे: भक्ति, शक्ति और सेवा का दिखा अद्भुत संगम
उत्तर प्रदेश

विधायक प्रकाश ‘त्रिवेणी स्वरूप’ में उभरे: भक्ति, शक्ति और सेवा का दिखा अद्भुत संगम

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। सावन मास के पहले ही दिन जनप्रतिनिधि और जनसेवक के रूप में विधायक प्रकाश द्विवेदी ने यह साबित कर दिया कि एक राजनेता सिर्फ कुर्सी तक सीमित नहीं, बल्कि जनमानस के दुख-दर्द और श्रद्धा के भावों में भी समर्पित रह सकता है।

विधायक प्रकाश 'त्रिवेणी स्वरूप' में उभरे: भक्ति, शक्ति और सेवा का दिखा अद्भुत संगम

विधायक प्रकाश दिवेदी अब महज एक जनप्रतिनिधि नहीं, बल्कि “देव भक्ति, जन शक्ति और जन समस्याओं के हन्ता” की त्रिवेणी के रूप में अपने क्षेत्र में स्थापित होते जा रहे हैं।

विधायक प्रकाश 'त्रिवेणी स्वरूप' में उभरे: भक्ति, शक्ति और सेवा का दिखा अद्भुत संगम

शुक्रवार की सुबह उन्होंने सावन माह की पावन शुरुआत कालेश्वर मंदिर में रुद्राभिषेक और हवन के साथ की, जहाँ उनके कंठ से निकली वैदिक मंत्रों की ध्वनि और ह्रदय से निकली जनता के कल्याण की कामना ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। विधायक प्रकाश ने अपने निवास पर स्थित कालेश्वर मंदिर में भगवान भोलेनाथ का विधिवत पूजन किया।

विधायक प्रकाश 'त्रिवेणी स्वरूप' में उभरे: भक्ति, शक्ति और सेवा का दिखा अद्भुत संगम

उन्होंने बेलपत्र, दुर्वा, मदार पत्र, ऋतुफल रस, दूध और जल से शिवलिंग का अभिषेक कर रुद्राष्टाध्यायी के महामंत्रों के बीच रुद्राभिषेक अनुष्ठान को पूर्ण कराया। हवन की अग्नि में आहुतियों के साथ विधायक ने जिलेवासियों के आरोग्य, सुख और समृद्धि की प्रार्थना की। श्रद्धा, समर्पण और सेवा का यह दृश्य बताता है कि कैसे एक जनप्रतिनिधि आध्यात्म और जनसेवा को संतुलित रूप से निभा सकता है।

विधायक प्रकाश 'त्रिवेणी स्वरूप' में उभरे: भक्ति, शक्ति और सेवा का दिखा अद्भुत संगम

पूजन अनुष्ठान के बाद जब विधायक प्रकाश दिवेदी जनता दर्शन में पहुँचे तो वहां पहले से ही सैकड़ों की संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर खड़े थे। करीब 200 से अधिक लोगों की समस्याएं उन्होंने गंभीरता से सुनीं। एक महिला ने जब इलाज के लिए मदद की गुहार लगाई, तो विधायक ने तुरंत संवेदनशीलता दिखाते हुए कहा “इलाज का इस्टीमेट मंगा लीजिए, भरपूर मदद करूंगा। कोई भी असहाय न रहे, यह मेरी प्राथमिकता है।

विधायक प्रकाश 'त्रिवेणी स्वरूप' में उभरे: भक्ति, शक्ति और सेवा का दिखा अद्भुत संगम

विधायक ने जनता दर्शन के दौरान मौजूद अधिकारियों को भी स्पष्ट निर्देश दिए कि “जनता की किसी भी समस्या में देरी, लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।” उन्होंने चेताया कि “हर फरियादी की पीड़ा का निवारण पूरी संवेदनशीलता और गंभीरता से किया जाए।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

उद्योग ‘बंधु’ की बैठक फिर बनी खानापूर्ति का अड्डा: अफसर कागजों में दौड़ा रहे ‘विकास’

City News Uttar Pradesh Desk

घर में घुसकर युवक ने महिला से किया दुष्कर्म, बेटी के शोर मचाने पर आरोपित भाग निकला

Banda : पंचायत चुनाव, प्रधान पद के लिए तैयार हो रहे सबसे ज्यादा दावेदार …

विधायक प्रकाश द्विवेदी नें बिजली अधिकारियों को डपटा : आपूर्ति दुरुस्त रखने के निर्देश

City News Uttar Pradesh

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : फतेहपुर में प्रधानमंत्री मोदी की हुंकार, बोले- बुंदेलखंड में घोषणा करके सो जाने वाले नहीं घोर परिश्रम करने वाले चाहिये

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट का विश्व विख्यात राष्ट्रीय रामायण मेला में बरसी रामकथा : गूंजने लगा जय श्री राम

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़