26.1 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश हुये सख्त : एक पखवारे में सभी नलकूप हो जायें दुरुस्त
उत्तर प्रदेश

जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश हुये सख्त : एक पखवारे में सभी नलकूप हो जायें दुरुस्त

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें मंडल के बंद पड़े सरकारी नलकूपों को तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिये हैं। चेतावनी दी है की यदि एक पखवारे के अंदर खराब नलकूपों को दुरुस्त नहीं किया गया तो संबंधित अधिकारियों को बख्शा नहीं जायेगा। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें यह बात एक अनौपचारिक भेंट में सरकारी नलकूपों की स्थिति पर चर्चा के दौरान कही।

जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश हुये सख्त : एक पखवारे में सभी नलकूप हो जायें दुरुस्त
Minister of State for Jal Shakti, Ramkesh became strict: All tube wells should be repaired in a fortnight

राज्य मंत्री निषाद नें कहा की उन्होंनें मंडल के चारों जिलों में यांत्रिक औऱ विद्युत दोषों से बंद पड़े नलकूपों का ब्यौरा तलब किया है। बताया की वह स्वंय पंद्रह दिनों के अंतराल में नलकूपों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। नलकूप दुरुस्त न पाये जानें पर संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाई होगी।

जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश हुये सख्त : एक पखवारे में सभी नलकूप हो जायें दुरुस्त
Minister of State for Jal Shakti, Ramkesh became strict: All tube wells should be repaired in a fortnight

जलशक्ति राज्य मंत्री नें नलकूप विभाग के अधिकारियों को सचेत किया है की नलकूपों की खराबी के आकड़ों एवं स्थलीय स्तर पर वास्तविक स्थिति क्या है, सब उनके संज्ञान में है। वह जानते है की “जन्नत की हकीकत क्या है” ? इसलिए नलकूप विभाग आंकड़े बाजी से दूर रहे।

राज्य मंत्री निषाद नें बताया की उन्हें एसडीओ नलकूप खंड राजेश कुमार नें फौरी तौर पर अवगत कराया है की खराब पड़े सरकारी नलकूपों को ठीक कराने का काम चल रहा है। जल्दी नलकूप चालू कर दिए जाएंगे। लेकिन समयसीमा में वह स्वंय स्थलीय निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लेंगे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

निर्लज्जता पूर्ण लापरवाही : बेंदा पुल की मरम्मतीकरण में विलंब, डीएम की फटकार बेअसर ?

City News Uttar Pradesh

बांदा में काली सघन आमावस्या हुई जगमग : दीपोत्सव की बिखरी छटा

City News Uttar Pradesh

खाद के लिए किसानों का ‘फूटा आक्रोश’, मंडी समिति के बाहर लगाया जाम, ब्लैक और धांधली के आरोप

समाधान दिवस बना रस्म अदायगी: जनता की उम्मीदें फाइलों में कैद, अफसरशाही सुस्त !

निजी वाहन फिटनेस सेंटरों में ‘लूट’ का आरोप: व्यापार मंडल ने ‘सीएम’ तक पहुंचाई आवाज

City News Uttar Pradesh

सदर विधायक प्रकाश नें लगाया लोकार्पण कार्यों की झड़ी …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़