25.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
दहेज लोभियों की अग्रिम जमानत अर्जी हुई खारिज
उत्तर प्रदेश

बांदा में दहेज हत्या के मामले में कोर्ट ने सुनाई सजा, पति, सास व ससुर को सात साल की कारावास …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। दहेज हत्या के मामले में जिला एवं सत्र न्यायाधीश गजेंद्र कुमार ने शुक्रवार को पति, सास व ससुर को सात-सात साल की सजा सुनाई है। अन्य धाराओं में सजा व जुर्माना भी लगाया है। इसी मामले में दो जेठ व एक जेठानी को साक्ष्य के अभाव में दोष मुक्त किया है।


जिला शासकीय अधिवक्ता विजय बहादुर सिंह परिहार ने बताया कि हमीरपुर जिले के सिसोलर गांव निवासी पुन्ना प्रजापति ने गिरवां थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। उसने बताया था कि अपनी पुत्री श्यामा देवी की शादी 26 मई वर्ष 2013 को गिरवां क्षेत्र के महुआ गांव निवासी पति रमानंद उर्फ राजू के साथ की थी। अतिरिक्त दहेज में 50 हजार रुपये व बाइक न देने पर उसे ससुरालीजन पीटकर प्रताड़ित करते रहे हैं। पति समेत ससुर चूरामन, सास भुलिया, जेठानी रामप्यारी व जेठ सदानंद व जेठ बाबू ने 12 सितंबर वर्ष 2015 को पीटकर हत्या करने के बाद फंदे पर लटका दिया था। 13 सितंबर वर्ष 2015 को गिरवां थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

मामले का आरोप पत्र अदालत में पेश किया गया। मामले की सुनवाई के समय अभियोजन की ओर से आठ गवाह पेश किए गए। पत्रावली में उपलक्ष्य साक्ष्यों का अवलोकन व अधिवक्ताओं की दलीलें सुनने के बाद न्यायाधीश ने दोषी पति, सास, ससुर के विरुद्ध सजा सुनाई है। अन्य धाराओं में सजा व 15-15 सौ रुपये जुर्माना भी बोला गया है। अदा न करने पर डेढ़-डेढ़ माह अतिरिक्त सजा दोषियों को काटनी होगी।

Sharad-Mishra-Sampadak-City News Uttar Pradesh (5)
( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

“वाह डीएम साहब वाह” : किसानों का “दर्द” समझ निबंधक को लगाई “फटकार”

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड किसान मजदूर संघ ने भरी हुंकार : प्रदर्शन कर बुलंद की किसान ऋण माफी की मांग

पुलिस की सफलता: बीस मोबाइल किए बरामद, मुस्कान अभियान में मिली बड़ी जीत

City News Uttar Pradesh

बांदा की खपटिहा बालू खदान मुख्य मंत्री योगी को दे रही चैलेंज ? प्रशासन पूरी तरह नतमस्तक ?

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश का आवाहन : संत कबीर के उपदेशों को करें आत्मसात

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें सिध्द बाबा स्थान पर कराया अखंड रामायण एवं भंडारा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़