City News Uttar Pradesh
यूपी पुलिस सिपाही भर्ती: 6500 केंद्रों में 48 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल, दो पालियों में सम्पन्न होगी परीक्षा
उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती: 6500 केंद्रों में 48 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल, दो पालियों में सम्पन्न होगी परीक्षा

  • ब्यूरो रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश : सिपाही नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आगामी 17 और 18 फरवरी को आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा दो पालियों में होगी। इस परीक्षा में करीब 48.17 लाख अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने परीक्षा के सकुशल आयोजन के लिए परीक्षा केंद्रों के चयन की कवायद दोबारा शुरू कर दी है। भर्ती बोर्ड की अध्यक्ष डीजी रेणुका मिश्रा ने बताया कि बोर्ड द्वारा सिपाही भर्ती परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती: 6500 केंद्रों में 48 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल, दो पालियों में सम्पन्न होगी परीक्षा
UP Police Constable Recruitment: 48 lakh candidates will appear in 6500 centres, examination will be conducted in two shifts.

परीक्षा केंद्रों के चयन में पूरी सावधानी बरती जा रही है। दो दिन में इसकी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। परीक्षा के लिए कई सेट पेपर बनाए जाएंगे। बता दें कि भर्ती बोर्ड ने पहले 32 लाख अभ्यर्थियों के आवेदन आने की संभावना के दृष्टिगत करीब 6500 परीक्षा केंद्र बनाने का निर्णय लिया था। अब परीक्षा दो दिन आयोजित होने की वजह से परीक्षा केंद्र चयनित करने में फिर से गहन मंथन किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर सिपाही भर्ती की परीक्षा को नकल माफिया और सॉल्वर गैंग की सेंधमारी से बचाने के लिए एसटीएफ और जिलों की पुलिस को भी अलर्ट किया गया है। सोशल मीडिया पर भी पैनी निगाह रखी जा रही है, ताकि अभ्यर्थी जालसाजों का शिकार न बनें।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम ने दिए सख्त निर्देश: 15वें वित्त आयोग की ग्रांट से करें अभूतपूर्व विकास

City News Uttar Pradesh

Banda : यौन उत्पीड़न, सजाये मौत हो सकती है आरोपी जेई रामभवन को !

City News Uttar Pradesh

आबकारी निरीक्षक ने केन नदी के तटवर्ती कई गांवों में दी दबिश, अवैध शराब बनाने की सामग्री हुई बरामद

बच्चों की ‘खुलेगी’ गुप्त कुंडली: चार लाख ‘छात्रों’ का बनेगा कार्ड, आखिर क्या है पूरा प्लान ?

City News Uttar Pradesh Desk

न्यायालय नें दुर्घटना में चोटों पर 12 लाख 15 हजार से अधिक भुगतान के दिये आदेश

City News Uttar Pradesh

दिल दहला देने वाली घटना : बांदा की लड़की से दुष्कर्म की कोशिश, विरोध करने पर वहशी ने चलती ट्रेन से फेंका, हालत काफी गंभीर

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़