City News Uttar Pradesh
चार करोड़ की कारोबारी से धोखाधड़ी करने वाला गिरफ्तार: विदेश जाने की फिराक में था आरोपी
उत्तर प्रदेश

महोबा में कारोबारी से चार करोड़ की धोखाधड़ी करने वाला गिरफ्तार: विदेश भागने की फिराक में था आरोपी

  • विनोद मिश्रा

महोबा। महोबा जिले में क्रशर कारोबारी के यहां मैनेजर के पद तैनात युवक ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर चार करोड़ रुपये हड़प लिए। एफआईआर दर्ज होने के बाद विदेश भागने की तैयारी कर रहे आरोपी को कोतवाली पुलिस ने दबोच लिया। उसके पास से 1.09 करोड़ रुपये, फर्जी दस्तावेज, लैपटॉप, पांच मोबाइल और चोरी की कार बरामद की गई है।

चार करोड़ की कारोबारी से धोखाधड़ी करने वाला गिरफ्तार: विदेश जाने की फिराक में था आरोपी
One who defrauded a businessman worth Rs 4 crore arrested: The accused was planning to go abroad

आपको बता दे कि, मध्यप्रदेश के जनपद नर्मदापुरम के पिपरिया गांव निवासी रसमीत सिंह मल्होत्रा पत्थरमंडी कबरई में क्रशर कारोबारी हैं। तीन फर्मों के नाम से कबरई क्षेत्र में खनन पट्टा स्वीकृत व संचालित हैं। इन फर्मों की देखरेख के लिए सचिन प्रकाश निवासी गोसाईंगंज जनपद लखनऊ को मैनेजर के पद पर रखा गया था।

महोबा में कारोबारी से चार करोड़ की धोखाधड़ी करने वाला गिरफ्तार: विदेश भागने की फिराक में था आरोपी
Man who defrauded a businessman of Rs 4 crore arrested in Mahoba: The accused was planning to flee abroad

सचिन ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर बेची गई गिट्टी के चार करोड़ रुपये हड़प लिए। जब मालिक ने फोन पर जानकारी ली तो रकम उधार होने की बात कही गई। बाद में आरोपी फर्म के कार्यालय में रखे 8.50 लाख रुपये लेकर फरार हो गया। क्रशर कारोबारी ने शहर कोतवाली में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था।

महोबा में कारोबारी से चार करोड़ की धोखाधड़ी करने वाला गिरफ्तार: विदेश भागने की फिराक में था आरोपी
Man who defrauded a businessman of Rs 4 crore arrested in Mahoba: The accused was planning to flee abroad

शनिवार को कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी सचिन प्रकाश बीजानगर स्थित किराये के मकान से कार से सामान लेने आया है। पुलिस ने आरोपी को बीजानगर तिराहा से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से फर्म के कूटरचित दस्तावेज बरामद हुए।
पुलिस ने एक करोड़ नौ लाख 92 हजार रुपये, लैपटॉप, पांच मोबाइल, स्विफ्ट कार, सोने की चेन और अंगूठी बरामद की। एसपी अपर्णा गुप्ता ने बताया कि आरोपी देश से बाहर जाने की फिराक में था। 78 लाख रुपये जो बाजार में ग्राहकों के पास उधार हैं, वह बरामद करने की कार्रवाई हो रही है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

व्यापारी पुत्र शुभम गुप्ता लें आया खुशियों की बहार : मिल रही बधाईयां

City News Uttar Pradesh

सती होने की तमन्ना नहीं हुई पूरी : तंत्र-मंत्र और चमत्कार में दंपति की गई जान !

डीएम अनुराग खामियां देख रह गये दंग : अटल आवासीय परियोजना में सब मिला बेढंग

City News Uttar Pradesh

जिला प्रदूषण की भयावह चपेट में : प्लास्टिक कचरा बना यमराज

बेंदा घाट यमुना पुल के क्षतिग्रस्त पिलर का मरम्मत कार्य शुरू, वाहनों के आवागमन से हो रही परेशानी

लोकसभा चुनाव से संघ की दूरी के चलते ध्वस्त हुआ बुंदेलखंड में भाजपा का दुर्ग

ब्रेकिंग न्यूज़