City News Uttar Pradesh
भाभी को भइया ने रंगे हाथ पकड़ा था: अवैध संबंध का विरोध करने पर पति को जिंदा जलाया, आशिक भी कातिल
उत्तर प्रदेश

भाभी को भइया ने रंगे हाथ पकड़ा था: अवैध संबंध का विरोध करने पर पति को जिंदा जलाया, आशिक भी कातिल

  • ब्यूरो रिपोर्ट

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित पनकी थानाक्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है। यहां पत्नी ने पति को मिलने के लिए बुलाया और प्रेमी व उसके दोस्तों के साथ निजी स्कूल के एक कमरे में उसे लिटाकर आग लगा दी। पेशे से इंटर कॉलेज टीचर पति ने छोटे भाई को फोन कर वारदात की जानकारी दी। जब तक छोटा भाई मौके पर पहुंचा, पूरे कमरे में आग लग चुकी थी। किसी तरह से पानी और मौरंग डालकर आग बुझाई। अंदर जाकर देखा तो कमरे से लेकर बाहर तक धुआं ही धुआं भरा था, खिड़की को बोरे से ढका गया था, बोरे सुलग रहे थे।

भाभी को भइया ने रंगे हाथ पकड़ा था: अवैध संबंध का विरोध करने पर पति को जिंदा जलाया, आशिक भी कातिल
Sister-in-law was caught red-handed by brother: Husband burnt alive for opposing illicit relationship, lover also murdered

मृतक के छोटे भाई की सूचना पर डीसीपी वेस्ट विजय ढुल, एडीसीपी वेस्ट आकाश पटेल, एसीपी पनकी टीबी सिंह, पनकी थाने की पुलिस और फॉरेंसिक टीम पहुंची। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर भाई की शिकायत पर भवन स्वामी एडवोकेट को हिरासत में लिया है। डीसीपी वेस्ट ने बताया कि पकड़ा गया व्यक्ति पूछताछ में बार-बार बयान बदल रहा है लिहाजा संदेह हो रहा है पूछताछ की जा रही है।

भाभी को भइया ने रंगे हाथ पकड़ा था: अवैध संबंध का विरोध करने पर पति को जिंदा जलाया, आशिक भी कातिल
Sister-in-law was caught red-handed by brother: Husband burnt alive for opposing illicit relationship, lover also murdered

– फतेहपुर का रहने वाला था परिवार

मूल रूप से फतेहपुर देवरी निवासी 45 साल के दयाराम बुधौली ग्राम्य विकास इंटर कॉलेज में समाज शास्त्र के टीचर थे। उनकी शादी 2009 में जहानाबाद बकेवर भैंसोली में रहने वाली संगीता देवी से हुई थी। उनके एक बेटा आदविक भी है। दयाराम बर्रा-8 में मकान बनाकर रहते थे। छोटे भाई अनुज ने बताया कि उनकी भाभी संगीता के हरबशपुर बिधनू निवासी पवन से प्रेम संबंध थे, दयाराम ने सितंबर में भाभी को रंगे हाथ पवन के साथ पकड़ लिया था। 24 सितंबर को संगीता ने पति को छोड़ दिया था। जिसके बाद से दयाराम अनुज की ससुराल रायपुर के पास जग्गूपुरवा में रहने लगे थे। यहीं से वे अपने कॉलेज पढ़ाने जाते थे।

अनुज ने पुलिस को बताया कि जब उसके भाई ने फोन किया तो उसने कहा कि बउआ बचा लेओ ई लोग आगी लगा दीन हैं। फिर इसी कॉल पर संजीव, पवन और संगीता का नाम बताया। जब तक वे लोग पहुंचे और आग बुझाई, तब तक दयाराम दम तोड़ चुका था। अनुज ने पुलिस को बताया कि उसके भाई ने बताया कि तीनों लोग उसकी पिटाई करने के बाद आग लगाकर भाग गए थे। अनुज ने बताया कि उसके भाई ने तड़प-तड़प कर जान दे दी।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश ने ‘खिलाड़ियों’ का बढ़ाया हौसला: बच्चों के “जोश” ने “मन” मोहा

City News Uttar Pradesh

Banda : प्रभारी मंत्री की समीक्षा बैठक : सांसद ने बीएसए पर साधा निशाना, विधायक प्रकाश का विकास योजनाओ पर जोर..

City News Uttar Pradesh

एएनएम को वितरित किये गये नियुक्ति पत्र : पालिकाध्यक्ष मालती नें खुशी में ली बलैयां !

बांदा : पहाड़ से सिर पर पत्थर गिरने से मजदूर की मौत, ब्लास्टिंग की तैयारी करते समय हुआ हादसा

City News Uttar Pradesh

आवारा मवेशी व खराब नलकूप ने ‘तोड़ी किसानों की कमर’ : भाकियू का ‘चेतावनी’ भरा ज्ञापन

City News Uttar Pradesh

Banda : चित्रकूटधाम मंडल के 58 वृक्ष घोषित होंगे ‘विरासत वृक्ष’ …

ब्रेकिंग न्यूज़