- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले की केन नदी में मरौलीं की मौरंग खदानों में रास्तों को लेकर मटौंध थाना पुलिस नें माफियाओं से मिलकर खूनी संघर्ष कराने का दुस्साहस भरा चक्रव्यूह सा रच डाला हैं ? हालत यह हैं की पुलिस की शह पर कभी भी यहां गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच लाशों के ढेर लग जाने की प्रबल संभावनाएं हैं। क्योंकि किसानों के खेतों से माफिया दबंगई के बल पर कथित पुलिस की शह पर जबरिया रास्ता निकाल रहे हैं।
आरोप हैं की इस के लिये थाना प्रभारी से लेकर हल्का प्रभारी को लाखों में मोटी रकमें दी जा रही हैं। सरकारी स्तर पर राजस्व विभाग नें जमीन की नाप भी की। पैमाइश किसानों के पक्ष में गई, इसके बावजूद दबंग पुलिस की शह पर किसानों की जमीन को खनन के लिए रास्ते के रूप में प्रयोग किया जा रहा हैं।
पीड़ित किसानों को थाना प्रभारी एवं हल्का प्रभारी संगीन धाराओं में बंद कर देने की धमकी देते हैं। किसानों का पुलिस पर यही आरोप हैं। खंड दो और तीन के लिए किसानों का जबरिया रास्ता लेनें के अलावा एन जी टी के नियमों की अनदेखी कर पेड़ तक काट डाले गये।
नियम के मुताबिक बस्ती से रास्ता पांच सौ मीटर दूर होना चाहिए। लेकिन दबंगो एवं उनके आका पुलिस अधिकारी रुपयो की चमक-धमक के आगे कानून व्यवस्था के भक्षक से बन गये हैं। इन्हीं दबंगों में संतोष यादव नें दलबल से किसान इंद्रजीत सिंह की फसल नष्ट कर रास्ता बना डाला। सरकारी नाप इंद्रजीत सिंह के पक्ष में हुई। पुलिस सुन नहीं रही।

डीएम एवं पुलिस अधीक्षक नें इस प्रकरण को गंभीरता से नहीं लिया तो खदान माफिया कत्लेआम कर डालेंगे ? क्योंकि आगाज यही संकेत देरहे हैं ? कथित दबंग संतोष यादव, जावेद खां एवं उसके परिवार का यहां आतंक हैं। उनके गुर्गे असलहों के दम पर रास्ता बना रहें हैं। मटौंध थाने की कथित लालची पुलिस एवं खनन अधिकारी तमाशबीन बने हुये हैं।
( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
