26.3 C
Lucknow
October 18, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा में डोल रही है धरती ! कभी भी तेज भूकंप की हो सकती है त्रासदी !
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

बांदा में डोल रही है धरती ! कभी भी तेज भूकंप की हो सकती है त्रासदी !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिस “बुंदेलखंड की ग्रेनाइट की चट्टानी धरती को भू-वैज्ञानिक सबसे सुरक्षित” मानते थे, उसी “धरती के कदम अब डगमगा” रहे हैं। पिछले “दो दशकों में महसूस हुए भूकंप के झटकों ने यह साफ” कर दिया है कि “खतरा अब दरवाजे पर दस्तक” दे रहा है और इस “खतरे को बुलावा किसी और ने नहीं,बल्कि अंधाधुंध खनन” ने दिया है।बांदा में डोल रही है धरती ! कभी भी तेज भूकंप की हो सकती है त्रासदी !बुंदेलखंड में “पहाड़ अब पहाड़ नहीं” रहे। माफिया ने “कई पहाड़ों को जड़ से ही गायब” कर दिया है। जहां “कभी 100 फुट ऊंची चट्टानें थीं, वहां अब 100 फुट गहरे तालाब” बन गए हैं। पहाड़ की ऊंचाई के बराबर नीचे तक “खोदकर पाताली” पानी तक “निकाल” दिया गया है। यही हाल “केन, बेतवा जैसी जीवनदायिनी नदियों” का है, जिनकी “कोख को रोज छलनी” किया जा रहा है।बांदा में डोल रही है धरती ! कभी भी तेज भूकंप की हो सकती है त्रासदी !पंडित जवाहरलाल नेहरू कॉलेज के भूगोल प्रवक्ता प्रो. अवधेश कुमार चेतावनी देते हैं कि “पहाड़ और चट्टानें” धरती के ब्रेकर हैं। वह भूगर्भीय प्लेटों को संतुलित रखते हैं। जब आप “पहाड़ को ही खत्म कर देंगे तो धरती की पकड़ ढीली” पड़ जाएगी। चित्रकूट मंडल की प्लेट भले ही ग्रेनाइट की है, लेकिन उसके “ऊपर के संतुलन को हम बिगाड़” चुके हैं। यह उसी तरह है जैसे “किसी इमारत की नींव तो मजबूत हो, लेकिन आप उसकी दीवारें ही तोड़” दें।बांदा में डोल रही है धरती ! कभी भी तेज भूकंप की हो सकती है त्रासदी !विशेषज्ञों के मुताबिक “यदि यही रफ्तार रही तो परिणाम भयावह” होंगे। न्यूनतम क्षति वाला यह क्षेत्र मध्यम और “फिर गंभीर भूकंप जोन में बदल” सकता है। “हल्का झटका भी बड़ी तबाही” ला सकता है क्योंकि “जमीन खोखली” हो चुकी है। पहाड़ खत्म होने से वर्षा जल का बहाव अनियंत्रित हो जाएगा। भूजल स्तर “पाताल” में चला जाएगा और “एक तरफ बाढ़ तो दूसरी तरफ भीषण सूखा बुंदेलखंड की नियति” बन जाएगा। साथ ही खोखली हो चुकी जमीन के अचानक धंसने की घटनाएं बढ़ेंगी। आज केन के किनारे जो गड्ढे दिख रहे हैं, वह सिर्फ “खनन के गड्ढे नहीं, बल्कि भविष्य की कब्रें  हैं। “प्रशासन की खामोशी” इस “बारूद पर माचिस का काम’ कर रही है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील संगठन के मिशन को बना रहे “सोने में सोहागा” : दे रहे मजबूती

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट सदर में भैरों मिश्रा ‘जनता’ की पहली पसंद: दिला सकते हैं ‘वनवास’ से मुक्ति !

City News Uttar Pradesh Desk

बेजुबानों पर जुल्म: क्रूरता से भरकर ट्रक में लाए जा रहे थे 19 भैंसे, तीन तस्कर गिरफ़्तार

सपा का पंचायत चुनाव में ‘मास्टरस्ट्रोक’ या ‘फूट’ का डर ? 2027 के लिए ज़मीनी किलेबंदी की शुरुआत !

City News Uttar Pradesh

बांदा में महिला आरक्षी से दुष्कर्म के आरोपित दारोगा की कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज, शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप

भाई ने पूछा मेरी बहन कहां है- नहीं बताया तो मार दी गोली, चचेरे भाई ने पिता और चाचा के साथ मिलकर की घटना

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़