City News Uttar Pradesh
भाई ने पूछा मेरी बहन कहां है- नहीं बताया तो युवक को मार दी गोली, चचेरे भाई ने पिता और चाचा के साथ मिलकर को घटना दिया अंजाम
उत्तर प्रदेश

भाई ने पूछा मेरी बहन कहां है- नहीं बताया तो मार दी गोली, चचेरे भाई ने पिता और चाचा के साथ मिलकर की घटना

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। इज्जत पर बनी तो चचेरे भाई ने अपने पिता व दो चाचा के साथ मिलकर युवक को बंदूक से गोली मार दी। जानलेवा हमले के आरोपित चचेरे भाई को बहन के घर से जाने में युवक के शामिल होने का शक है। जिसके चलते घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर घटनास्थल से फरार हो गए। हालांकि पुलिस ने बाद में एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से तमंचा व कारतूस के साथ खोखा बरामद हुआ है।


बबेरू कोतवाली के ग्राम तरायां निवासी कुबेर सिंह का 20 वर्षीय पुत्र दीपक सिंह सुबह घर से बाइक पर अपने नाना शिवमोहन को छोड़ने ननिहाल बिनवट गांव जा रहा था। वह जैसे ही बिनवट व तरायां गांव के बीच बोर के पास पहुंचे। दीपक के पारिवारिक चचेरे भाई, उसके पिता व दो चाचाओं ने बाइक से आकर रोक लिया। दोनों के बीच रंजिश के चलते कहासुनी होने लगी। जिसमें चचेरे भाई ने अपने चाचा की दो नाली लाईसेंसी बंदूक से दीपक के गोली मार दी। गोली बांयी ओर सीने में लगने से वह लहूलुहान होकर जमीन में गिर गया। हमलावर आरोपित बंदूक व तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। नाना की सूचना पर स्वजन ने उसे गंभीर रूप से घायल अवस्था में सीएचसी बबेरू में भर्ती कराया।

भाई ने पूछा मेरी बहन कहां है- नहीं बताया तो युवक को मार दी गोली, चचेरे भाई ने पिता और चाचा के साथ मिलकर को घटना दिया अंजाम
Brother asked where is my sister – if not told, the young man was shot, cousin along with father and uncle executed the incident

जहां से प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस व स्वजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए। वहां से भी चिकित्सकों ने उपचार के बाद हालात नाजुक देखकर उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। घटना के बारे में घायल युवक व उसके स्वजन ने बताया कि करीब सप्ताह भर पहले उसके पारिवारिक चचेरे भाई की बहन किसी दूसरे के साथ कहीं चली गई है। पारिवारिक चचेरे भाई को बहन के जाने में उसके ऊपर शक है। इसी बात को लेकर वह रास्ते में रोककर बहन के बारे में पूछ रहा था। जबकि इस संबंध में उसे कुछ भी मालूम नहीं है। जानकारी न होने की बात कहने पर उसने घटना को अंजाम दिया है। घायल दीपक के चाचा जगतपाल सिंह ने कोतवाली में चचेरे भाई, उसके पिता व दो चाचाओं के विरुद्ध गोली मारने की तहरीर दी।

बबेरू कोतवाली निरीक्षक अरूण कुमार पाठक ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया तमंचे से गोली मारा जाना सामने आया है। सीओ आंनद कुमार पांडेय ने बताया कि घटना के बाद आरोपित चचेरे भाई को दबिश देकर खेत से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से तमंचा व कारतूस के साथ खोखा बरामद किया गया है।

– गिड़गिड़ाते रहे नाना नहीं आया रहम

नाना ने बताया कि उनकी तबियत खराब रहती है। तबियत ठीक न होने से नाती दीपक उन्हें सुबह ननिहाल से अपने गांव झाड़-फूंक कराने के लिए लेकर आया था। बाद में जब वह वापस जाने लगे हैं। उसे गोली मार दी गई है। घटना के समय हमलावरों के पास एक बाइक थी। जबकि वहां वह चार लोग मौजूद थे। नाती को बचाने के लिए वह उनके सामने हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाते रहे हैं। लेकिन उनका दिल नहीं पसीजा है। हमलावर दीपक के मामा को भी मारने की धमकी दे रहे थे।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

ब्यूटी पार्लर बना विस्फोटक गोदाम: पुलिस की छापेमारी में डेढ़ कुंतल अवैध पटाखे बरामद

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें दिया ऊर्जा क्षेत्र में बांदा को नया उजाला, दूर होगी बिजली आपूर्ति समस्या

City News Uttar Pradesh

मुर्गी फार्म में लगी भीषण आग : जिंदा 17 हजार चूजे आग में भुने

City News Uttar Pradesh

बांदा में फिर महकने लगी बासमती चावल की खुशबू: खेती में बंपर मुनाफा

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश द्विवेदी नें फिर ‘जड़ा छक्का’: 3.53 करोड़ की ‘परियोजनाओं’ से फिर लिखा ‘अध्याय’

City News Uttar Pradesh Desk

होली पर विशेष: नवाब ने जलवाई थी बांदा में पहली बार होली

ब्रेकिंग न्यूज़