City News Uttar Pradesh
शर्मनाक : दुष्कर्म के विरोध में जेठ ने विधवा को डंडों से पीटा, पुलिस प्रकरण की कर रही जांच
उत्तर प्रदेश

शर्मनाक : संतान न होने पर ससुराली जनों ने रचा घिनौना षड्यंत्र, बंधक बनाकर भाभी से देवरों ने किया बलात्कार

– विनोद मिश्रा

बांदा। शादी के लगभग आठ साल बाद भी विवाविहात के कोई संतान न होने पर ससुराली जनों ने घिनौना षड्यंत्र रच कर बहू को जबरन ममेरे और मौसेरे देवरों के साथ कमरे में बंद कर दुष्कर्म कराया। घटना के बाद बहू को घर पर ही बंधक बनाकर रखा जाता था। मायके पहुंची पीड़िता ने आपबीती परिजनों को बताई। महिला की तहरीर पर पुलिस ने दो देवरों समेत सास व दो ननदों व पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पीड़िता का पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराया है।

शर्मनाक : संतान न होने पर ससुराली जनों ने घिनौना रचा घिनौना षड्यंत्र, बंधक बनाकर भाभी से देवरों ने किया बलात्कार
Shameful: The in-laws hatched a disgusting conspiracy for not having children, the brothers-in-law raped the sister-in-law by taking hostage

अतर्रा थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी 29 वर्षीय महिला की शादी लगभग आठ साल पहले शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में हुई थी। पीड़िता ने बताया कि उसके पति संतान पैदा करने में सक्षम नहीं है। सास व दो ननद अक्सर बच्चे न पैदा करने के लिए ताने मारते थी। इसी दौरान 17 नवंबर 2021 को वंश चलाने की दुहाई देकर सास ने अपने भाई के पुत्र के साथ जबरन कमरे में बंद करते हुए दुष्कर्म कराया। अगले ही दिन सास व दोनों ननदों ने मिलकर मौसेरे देवर के साथ कमरे में बंद कर दुष्कर्म कराया।

पीड़िता का कहना है कि पति ने भी मदद करने से हाथ खड़े कर दिए। आरोप है कि ससुरालीजन उसे घर में ही लगातार बंधक बनाए रहे और दुष्कर्म करवाते रहे। किसी से भी बात भी नहीं करने दिया जाता था। इसी बीच मायके आए भाई के साथ वह मायके आई। घटना के लगभग एक साल बाद मायके आने का मौका मिला। ससुराल में हुई घटना से उसकी मानसिक स्थिति खराब हो गई। कुछ दिन इलाज कराया। इसके बाद भी शर्म व बीमारी के चलते शिकायत करने की हिम्मत नहीं जुटा पाई। स्वस्थ होने पर पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

शर्मनाक : संतान न होने पर ससुराली जनों ने घिनौना रचा घिनौना षड्यंत्र, बंधक बनाकर भाभी से देवरों ने किया बलात्कार
Shameful: The in-laws hatched a disgusting conspiracy for not having children, the brothers-in-law raped the sister-in-law by taking hostage

पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी दोनों देवरो के अलावा जबरन दुष्कर्म करने के लिए शह देने पर सास, दो ननदों व पति के विरुद्ध भी रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि महिला का मेडिकल कराया गया है। जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी बोर्ड : छात्रों की धड़कन 15 फरवरी तक परीक्षा केंद्रों पर पहुंच जायेगी

City News Uttar Pradesh

पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल नें चलाई तबादला एक्सप्रेस: अनूप दुबे बनें बांदा कोतवाल

City News Uttar Pradesh

पिता ने नशा करने पर डांटा, तो बेटे ने फांसी लगाकर दे दी जान, भाई बोला बुरी संगत के कारण करने लगा था वह नशा

कृषि विश्वविद्यालय में भेदभाव और भ्रष्टाचार का घोटाला: प्रमुख सचिव ने मांगी जवाबदेही

City News Uttar Pradesh

बांदा में फसल बीमा में अंधेरगर्दी : योजना में अक्षम्य गड़बड़ी, किसान परेशान

Banda : आयुक्त का सख्त निर्देश, कड़ाई से लागू हो कोरोना कर्फ्यू, नियमों का हो पालन …

ब्रेकिंग न्यूज़