City News Uttar Pradesh
डेढ़ लाख उड़ाने वाले 'दो बदमाश' गिरफ्तार: हथियार व रकम हुई बरामद
उत्तर प्रदेश

डेढ़ लाख उड़ाने वाले ‘दो बदमाश’ गिरफ्तार: हथियार व रकम हुई बरामद

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। जिले की पुलिस ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि अगर इरादे मजबूत हों तो शातिर से शातिर अपराधी भी सलाखों के पीछे पहुंचता है। डेढ़ लाख रुपये की सनसनीखेज चोरी के मामले में अतर्रा पुलिस ने बड़ी और निर्णायक कार्रवाई करते हुए दो अंतरराज्यीय चोरों को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में न सिर्फ चोरी की गई अधिकांश नकदी बरामद हुई, बल्कि संगठित चोरी गिरोह की पूरी कार्यप्रणाली भी बेनकाब हो गई है।

डेढ़ लाख उड़ाने वाले 'दो बदमाश' गिरफ्तार: हथियार व रकम हुई बरामद

यह चोरी 15 दिसंबर 2025 को हुई थी। बदौसा थाना क्षेत्र के ग्राम तुर्रा निवासी विनोद गौतम अतर्रा में अपने रिश्तेदार से मिलने आए थे। इसी दौरान उनकी मोटरसाइकिल के हैंडल पर टंगे झोले से अज्ञात चोरों ने डेढ़ लाख रुपये चुरा लिए थे। घटना के बाद अतर्रा थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। लगातार प्रयासों और मुखबिरों की सूचना के आधार पर पुलिस ने 21/22 दिसंबर की रात घेराबंदी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी सगे भाई हैं और मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के निवासी हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि वे अपने एक अन्य भाई के साथ मिलकर बांदा और आसपास के जिलों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।

डेढ़ लाख उड़ाने वाले 'दो बदमाश' गिरफ्तार: हथियार व रकम हुई बरामद

आरोपियों ने बताया कि वे पहले बाजार, बैंक, मंडी और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर रेकी करते थे, फिर मौका पाकर चोरी कर फरार हो जाते थे। उन्होंने अतर्रा में हुई चोरी की वारदात में अपनी संलिप्तता भी कबूल की है। पुलिस के अनुसार तीसरे आरोपी की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गिरबल पुत्र हरदौस आदिवासी और निरबल पुत्र हरदौस आदिवासी, निवासी चंद्रपुरा गांव, थाना सिविल लाइन, जिला छतरपुर के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि गिरोह के अन्य आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

आरक्षण और रोजगार के लिए दिव्यांगों ने किया प्रदर्शन …

City News Uttar Pradesh

फाइलेरिया की दवा खाने के बाद आधा दर्जन की हालत बिगड़ी, डाक्टर बोले खाली पेट हुई दिक्कत

City News Uttar Pradesh

फोरम अध्यक्ष का पद रिक्त: पूर्व अधिवक्ता संघ अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

दबंगों ने शिक्षिका के घर घुसकर परिवार से की अभद्रता, पति पर फरसे से किया जानलेवा हमला …

City News Uttar Pradesh

कालिंजर दुर्ग बना भाजपा की चुनावी रणनीति का गढ़: 2027 में ‘पिछड़ा वर्ग’ बनेगा ‘किंगमेकर’

होलिका दहन के साथ ही रंगों का पर्व उल्लास के वातावरण में शुरू

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़