25.6 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
दर्दनाक हादसा : बाइक सवार दो भाइयों को तेज रफ़्तार ट्रक ने मारी टक्कर, मौत से मचा कोहराम
उत्तर प्रदेश

बांदा : हाईवे किनारे दुकान में जा घुसा अनियंत्रित पिकअप वाहन, रिक्शा चालक की हुई दर्दनाक मौत और दूसरा गंभीर घायल

 

बांदा। झांसी-मीरजापुर हाईवे पर शनिवार की सुबह तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर बंद दुकान में घुस गया। हादसे में पंचर बनवा रहे ई रिक्शा चालक की मौत हो गई और उसका साथी गंभीर रूप से जख्मी हुआ है। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है और चालक को पकड़कर वाहन कब्जे में लिया है। वहीं पंचर की दुकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

बांदा : हाईवे किनारे दुकान में जा घुसा अनियंत्रित पिकअप वाहन, रिक्शा चालक की हुई दर्दनाक मौत और दूसरा गंभीर घायल
Banda: Uncontrolled pickup vehicle rammed into a shop on the side of the highway, rickshaw driver died and another seriously injured

बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र के अलीगंज पुलिस चौकी के सामने ओवरब्रिज की ओर से जा रहा पिकअप वाहन अनियंत्रित हो गया। चालक कुछ समझ पाता वाहन रोड किनारे पंचर बनवा रहे ई-रिक्शा चालक 55 वर्षीय संतू प्रजापति निवासी खांईपार मोहल्ला को रौंदते हुए दुकान में जा घुसा। चपेट में आया 42 वर्षीय लल्लू प्रजापति उर्फ रामकिशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में पंचर दुकानदार प्यारेलाल व अन्य लोग बाल-बाल बच गए। दोनों वाहनों के क्षतिग्रस्त होने के साथ दुकान का शटर टूट गया।
चौकी प्रभारी अलीगंज संजय सिंह ने आनन-फानन हमराहियों की मदद से एंबुलेंस बुलाकर ई रिक्शा चालक व उसके दोस्त को जिला अस्पताल भिजवाया। घायल लल्लू का चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया और ई-रिक्शा चालक काे मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी के बाद पत्नी कमलेश व पुत्र भैरम का रो-रोकर बुरा हाल है। स्वजन ने बताया कि संतू के चार बेटे व दो बेटियां हैं और वह ई रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। चौकी इंचार्ज ने बताया कि पुत्र कालका की तहरीर पर अज्ञात चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। वाहन से नियंत्रण बिगड़ने के बारे में चालक अभी कुछ बता नहीं पा रहा है।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश के प्रचार ढंग से सपा की बढ़ रही है मुश्किलें

City News Uttar Pradesh

वाराणसीः घर जमाई ने सास के बैंक खाते से 5.90 लाख उड़ाए, पेटीएम में किए थे पैसे ट्रांसफर …

City News Uttar Pradesh

देवेत्थान से गूंजेंगी शहनाई: बांदा में हाेंगी 500 शादियां

City News Uttar Pradesh

अमृत मिशन में शोषण: 43 मजदूरों के ‘हक़’ पर डाका, डीएम ने बैठाई जांच

City News Uttar Pradesh

युवाओं ने रचा इतिहास: जय प्रताप की अगुवाई में उठी ‘सेवा’ क्रांति, कॉलेज बना संकल्प तीर्थ

City News Uttar Pradesh Desk

विधायक प्रकाश ने होली पर बांटी खुशियां: उमड़ा जनसैलाब, दिया सौहार्द्र का संदेश

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़