City News Uttar Pradesh
बुंदेली अब प्याज की महंगाई पर रोयेंगे नहीं : मार भगाने की बनी योजना !
उत्तर प्रदेश

बुंदेली अब प्याज की महंगाई पर रोयेंगे नहीं : मार भगाने की बनी योजना !

  • विनोद मिश्रा

बांदा। प्याज की महंगाई अब बुन्देलियो को नहीं रुलायेगी। इस क्षेत्र को अब नासिक के प्याज पर निर्भर नहीं रहेगा। इसकी महंगाई को मार भगायेगा। वह कैसे रणनीति समझिये।

बुंदेली अब प्याज की महंगाई पर रोयेंगे नहीं : मार भगाने की बनी योजना !
Bundeli will no longer cry over onion price rise: Plan to kill!

अब बुंदेलखंड में प्याज का उत्पादन बढ़ाने के लिए इस बार सरकार ने प्याज के लक्ष्य में 62 फीसदी का इजाफा किया है। बुंदेलखंड के बांदा , चित्रकूट ,महोबा ,हमीरपुर झांसी ,जालौन, ललितपुर, में खरीफ व रबी सीजन में करीब 345 हेक्टेयर में प्याज की खेती होगी। इससे करीब 80 हजार क्विंटल से अधिक प्याज के उत्पादन की उम्मीद है। इससे किसानों की आय बढ़ेगी।

बुंदेली अब प्याज की महंगाई पर रोयेंगे नहीं : मार भगाने की बनी योजना !
Bundeli will no longer cry over onion price rise: Plan to kill!

बुंदेलखंड में दलहनी व तिलहनी फसलों को करने का चलन है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. प्रमोद कुमार के अनुसार यहां की जमीन प्याज की खेती के लिए मुफीद है। इस वजह से सातों जनपदों में खरीफ व रबी के सीजन में 345 हेक्टेयर में प्याज की खेती का लक्ष्य निर्धारित किया है। इससे प्याज के लिए नासिक पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। इससे प्याज के दामों में भी कमी आएगी। इसके पहले 125 हेक्टेयर में प्याज की खेती हुई थी।

बुंदेली अब प्याज की महंगाई पर रोयेंगे नहीं : मार भगाने की बनी योजना !
Bundeli will no longer cry over onion price rise: Plan to kill!

जिला उद्यान अधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि जनपद में वित्तीय वर्ष 2022-23 में एकीकृत बागवानी विकास योजना के तहत प्याज सहित अमरूद, शंकर शाक भाजी की खेती करने वाले किसानों को मुफ्त बीज व पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए पंजीयन शुरू कर दिया गया है। किसान जिला उद्यान कार्यालय अथवा कैफे से पर पंजीयन करा सकते हैं। योजना का लाभ पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर दिया जाएगा।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बालिका के साथ छेड़खानी में आरोपी को चार साल की सजा : पांच हजार अर्थ दंड ।

City News Uttar Pradesh

पुरानी पेंशन बहाली के राज्य कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन: पदोन्नति के पद के समान वेतनमान की भी मांग

City News Uttar Pradesh

सपा विधायक विशंभर की ‘नववर्ष’ पर अपील: वंचितों के अधिकार व भाईचारे को करें ‘मजबूत’

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट डीएम ने कहा : युवाओं के कंधों पर देश का भार, वैक्सीनेशन को प्रेरित करें …

यूपी : कोरोना से बचाव के लिए पत्रकारों और उनके परिवारों को लगेगी वैक्सीन, पत्रकार की मृत्यु पर 5 लाख देगी योगी सरकार …

यमुना नदी में कूदे युवक का शव तीसरे दिन मिला

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़