28.1 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
बिसंडा में गल्ला गोदाम में चौकी दार की हत्या : मामले की कई बिंदुओं पर जांच शुरू
उत्तर प्रदेश

बिसंडा में गल्ला गोदाम में चौकी दार की हत्या : मामले की कई बिंदुओं पर जांच शुरू

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले के बिसंडा कस्बे में गल्ला गोदाम पर चौकीदारी कर रहे 70 वर्षीय वृद्ध की अज्ञात बदमाशों ने हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले का जायजा लिया और जांच में जुट गई। उधर मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मचा गया।

बिसंडा में गल्ला गोदाम में चौकी दार की हत्या : मामले की कई बिंदुओं पर जांच शुरू
Murder of Chowkidar in Galla godown in Bisanda: Investigation started on several points in the case

बिसंडा कस्बे का रहने वाला नन्हे प्रसाद दुबे पुत्र शिव सागर (70) श्री राम ग्रेन एजेंसी में चौकीदारी करता था। माना यह जा रहा है की गुरुवार की रात अज्ञात बदमाश लूट के इरादे से अंदर घुसे, इसी घटना क्रम में नन्हे प्रसाद की हत्या कर दी गई । शुक्रवार सुबह लोगों ने देखा तो सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि थाने से चंद कदम की दूरी पर बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है। वही ग्रामीणों ने बताया कि मृतक नन्हे प्रसाद लगभग 15 वर्षों से चौकीदारी का काम करता था। इसका एक पुत्र है, वह भी कानपुर में मजदूरी करता है।

बिसंडा में गल्ला गोदाम में चौकी दार की हत्या : मामले की कई बिंदुओं पर जांच शुरू
Murder of Chowkidar in Galla godown in Bisanda: Investigation started on several points in the case

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस अधीक्षक अभिनंदन, अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा व पुलिस क्षेत्राधिकारी सत्यप्रकाश शर्मा,पहुंचे गये और घटना स्थल का जायजा लिया । पुलिस अधीक्षक अभिनंदन नें बताया की गोदाम में रखा सारा कैश सुरक्षित है।

बिसंडा में गल्ला गोदाम में चौकी दार की हत्या : मामले की कई बिंदुओं पर जांच शुरू
Murder of Chowkidar in Galla godown in Bisanda: Investigation started on several points in the case

ऐसे में लगता है की चौकीदार के विरोध पर उसकी हत्या हुई या कोई पुरानी दुश्मनी थीं। फिलहाल थाना पुलिस घटना की कई बिंदुओं को आधार मानकर जांच पड़ताल में जुटी है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए पुलिस भेज दिया। वहीं इस घटना को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात है।परिवार में कोहराम की स्थिति है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी चुनाव 2022: करहल में बेटे अखिलेश के लिए मुलायम सिंह ने मांगे वोट, कहा- मेरा मान रखना, अखिलेश को भारी मतों से जिताना

City News Uttar Pradesh

बांदा से सीधे सुनाई देगी ‘मायानगरी’ की धड़कन: मुंबई के लिए दौड़ेगी अपनी ‘अमृत भारत एक्सप्रेस’

City News Uttar Pradesh Desk

खूंखार अपराधी है मुख्‍तार: सुप्रीम कोर्ट में बोली योगी सरकार

बसपा चीफ मायावती का बड़ा दावा: अगर ईवीएम में गड़बड़ी न हुई तो नहीं आएगी मोदी सरकार

श्रीराम जन्मभूमि की वर्षगांठ पर बांदा में हुआ अद्भुत आयोजन, रामभक्तों ने जताई खुशी

City News Uttar Pradesh

यूपी विधानसभा चुनाव 2022: सपा-रालोद गठबंधन तय, मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन से एक दिन पहले होगा एलान …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़