25.9 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
भाजपा नेता के सवाल पर विपक्षी दलों में हलचल : गरीबी के आधार पर जनगणना हो, जातीय क्यों ?
उत्तर प्रदेश

भाजपा नेता के सवाल पर विपक्षी दलों में हलचल : गरीबी के आधार पर जनगणना हो, जातीय क्यों ?

  • ( ब्यूरो कार्यालय )

जौनपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व ज्वाइंट कमिश्नर वेदानन्द ओझा नें जातीय जनगणना की मांग पर विपक्षी दलों निशाना साधते हुये सवाल उठाये है।

भाजपा नेता के सवाल पर विपक्षी दलों में हलचल : गरीबी के आधार पर जनगणना हो, जातीय क्यों ?
Opposition parties stir on the question of BJP leader: Census should be done on the basis of poverty, why caste?

अपने एक बयान में उन्होने कहा है की जातीय जनगणना से लोकतंत्र एवं प्राचीन भारतीय सनातन वैदिक वैज्ञानिक हिन्दू धर्म कमजोर होगा। राष्ट्रीय भावना छिन्न-भिन्न होगी। जातीय दलो की अराजकता सडको पर होगी, जब राष्ट्रवाद जातिवाद को पीछे करके आगे बढ रहा है तो राष्ट्र को कमजोर करने के लिए जाति आधारित दल जो जातियों को कबीले के रूप मे प्रयोग करके अपनी रोज़ी रोटी चलाते रहे है,वे राष्ट्रवाद की धार पर कमजोर पड चुके है इसलिए जाति आधारित जनगणना का आधार लेकर उन्माद फैलाने का कुचक्र रच रहे है ।


वेदानन्द का कहना है की यह जातिवादी नेता जो जाति आधारित दल या पार्टी चलाते है वे अपनी जातियों को कभी राष्ट्रोत्थान की बात नही बताते , केवल अधिकार की बात करते है, कर्तव्य क्या हो नैतिक तथा दैनिक उत्थान कैसे हो इसकी सीख नही देते, क्योकि यदि इनकी जातियों को , जिनके दम पर इन नेताओं की दुकानें चल रही है तथा इनका परिवार करोडो अरबों का मालिक बना बैठा है, कर्तव्य पथ क्या हो , राष्ट्र की उन्नति का विधान क्या हो इससे इन जातीय नेताओं को कोई मतलब नही! बस सीधे साधे लोगो को जातीय उन्माद पैदा करके स्वयम का विकास करना इनका उद्देश्य है। इसलिए ऐसे जातीय नेताओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। इनका विरोध होना आवश्यक है ।

भाजपा नेता के सवाल पर विपक्षी दलों में हलचल : गरीबी के आधार पर जनगणना हो, जातीय क्यों ?
Opposition parties stir on the question of BJP leader: Census should be done on the basis of poverty, why caste?

उन्होने सवाल उठाये की जाति आधारित जनगणना के बजाय गरीब आधारित जनगणना क्यो नही की जाती है , गरीब आधारित जनगणना से इन जातिवादी नेताओं का कोई भला नही होने वाला है, क्योंकि जाति के दम पर ही यह अमीर बने है। हजारों करोड के आदमी है। जाति आधारित जनगणना से राष्ट्र कमजोर होगा याद रखो ऐसी मांग करने वाले दल वा ब्यक्ति राष्ट्र के शत्रु है ।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बाहुबली अतीक अहमद के परिवार का बसपा से कटा टिकट, अब सीट से ब्राह्मण प्रत्याशी को लड़ाए जाने की अटकलें

प्रशांत करवरिया 75 वर्षों की ऐतिहासिक ‘राम लीला’ को देंगे नया वैभव: आस्था का लगेगा महाकुंभ

City News Uttar Pradesh Desk

जल शक्ति मंत्री नें आठ बच्चियों का केक काट मनाया जन्म दिन : बोले “हैप्पी बर्थडे टू यू”

City News Uttar Pradesh

बांदा में रेल लाइन दोहरीकरण का कार्य राक्षसी की शिकार, संकट मोचन का इंतजार ! …

City News Uttar Pradesh

नाबालिगों के हाथ में ‘ई-रिक्शा’ की स्टीयरिंग:आरटीओ विभाग ‘मौन’, रोज बढ़ रहे हादसे

City News Uttar Pradesh Desk

आइटीआइ के छात्रों ने विरोध प्रदर्शन कर लगाया आरोप, कहा- प्रैक्टिकल के नाम पर हो रही वसूली

ब्रेकिंग न्यूज़